
Threat to Bomb (Photo Source - Patrika)
Raipur News: राजधानी रायपुर के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने ही हड़कंप मच गया और तत्काल बम स्क्वॉड तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार एक घर में तार, विस्फोटक सामग्री जैसे संदिग्ध उपकरण और देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली चीजें मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नार्थ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग में लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव सामग्री और बम निर्माण में उपयोग होने वाले संदिग्ध उपकरण मिलने की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से खमतराई इलाके में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है।
घटना के सामने आने के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध सामग्री का उद्देश्य क्या था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकता है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह प्राप्त इस संदेश में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।एसएसपी रजनेश सिंह खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाईकोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सख्ती बढ़ाई गई है। आने-जाने वालों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
13 May 2026 07:51 am
Published on:
13 May 2026 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
