3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात स्कार्पियों में हो रहा था ये गंदा काम, डिक्की खोलकर देखा तो पुलिस के उड़ गए होश

स्कार्पियों में हो रहा था ऐसा काम जिसके बाद पुलिस लॉक को तोड़ कर जांच की गई जिसे सभी के होश उड़ गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 16 Jul 2018, 5:45 PM IST

crime news

आधी रात स्कार्पियों में हो रहा था ये गंदा काम, डिक्की खोलकर देखा तो पुलिस के उड़ गए होश

रायपुर/रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा से लदे एक स्कार्पियों को जब्त किया है। पुलिस ने जब घेराबंदी कर गाड़ी सहित आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की तो आरोपी बड़ी ही चालाकी से गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहे। जब गाड़ी की तलाशी लेने की पहल की गई तो गाड़ी का दरवाजा लॉक था। जिसके बाद लॉक को तोड़ कर जांच की गई। जिसमें साढ़े 3 क्विंटल गांजा की खेप को बरामद की गई है। पुलिस ने गाड़ी सवार अज्ञात तस्करों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

ओडि़शा के रास्ते एक बार फिर गांजा की बड़ी खेप सारंगढ़ के सीमावर्ती रास्तों से रायगढ़ जिले में प्रवेश करने की पहल की गई। पर मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की देर रात की है। जब सारंगढ़ पुलिस को स्कार्पियो सीजी 11 एएम 0571 से गांजा की एक बड़ी खेप भेड़वान के रास्ते आने आने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने देर रात ही भेड़वन व उससे आसपास के मार्ग पर नाकेबंदी कर हर वाहनों पर नजर बनाए हुई थी।

इस बीच मुखबिर द्वारा बताए गया वाहन, उस रास्ते से गुजरा। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश कि तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा दिया। जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। जिसके बाद उस वाहन का पीछा किया गया। पुलिस की माने तो अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी भोथली के करीब स्कार्पियो को एक सूनी जगह पर खड़ी कर भाग गया। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो सिर्फ गाड़ी ही थी। कार सवार अन्य लोग भाग चुके थे।

ओडि़शा के रास्ते ही छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी गांजा की खेप को बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। पुसौर, सरिया, सारंगढ़ व बरमकेला पुलिस की कार्रवाई में इस बात की पूर्व में पुष्टि भी हुई है। हलांकि माद्क पदार्थ गांजा की यह डिमांड, सावन में बढ़ गई है।

रविवार की दोपहर एक गैराज मिस्त्री की मदद से कार के लॉक को तोडऩे की पहल की। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक बोरी में गांजा भरे हुए थे। जब पुलिस ने उसका वजन किया तो उसमें करीब साढ़े 3 क्विंटल गांजा होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं वाहन के पंजीयन नंबर के जरिए वाहन मालिक की खोज की जा रही है।