
Policy commission
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के नक्सल प्रभावित और आदिवासी इलाकों के विकास का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिला बस्तर प्रदश का स्पेशल क्षेत्र है, इसके लिए जल्द ही आयोग अलग से बैठक बुलाकर यहां के विकास का रोड मैप तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार से बस्तर के विकास के लिए नया प्लान मांगा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकार की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।
इसके अलावा राजीव कुमार ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों के लिए भी अलग से कार्य योजना बनाने के संकेत दिए। उन्होंने प्रदेश की नीतियों और योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण कनेक्टिविटी में काम करने की जरूरत है।
इससे पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने राजधानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक ली। बैठक में सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, कनेक्टिविटी की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने रेलवे और सरकार के ज्वाइंट एडवेंचर में होने वाले काम और पोटा केबिन की तारीफ की और कहा मॉडल देशभर में लागू किया जा सकता है।
Updated on:
17 Nov 2017 04:35 pm
Published on:
17 Nov 2017 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
