5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वे के नतीजों से सियासत में खलबली, भाजपा ने कहा बदल देंगे हवा का रुख, कांग्रेस बोली- नतीजे संतुलित

सरकार और विपक्ष की भूमिकाओं पर भी हुए तीखे सवाल
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 2 Apr 2018, 12:15 PM IST

chhattisgarh political news

पत्रिका समूह की ओर से तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 45 हजार मतदाताओं के बीच हुए सर्वेक्षण मिजाज-ए-सियासत ने सूबे की राजनीति में खलबली मचा दी है। विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले हुए यह सर्वेक्षण सत्ता में बदलाव का संकेत दे रहा है। करीब 58 फीसद लोगों ने सरकार बदलने का इरादा जताया है।

रायपुर . पत्रिका कार्यालय में भाजपा, कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों और राजनीतिक विश्लेषकों के पैनल ने सर्वे के नतीजों और उसके निहितार्थ पर चर्चा की।

भाजपा प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदार गुप्ता ने कहा, पार्टी 15 वर्ष से सरकार में है। कहीं न कहीं एंटी इनकम्बेसी तो होगी। यह जनता के मूड में है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि अगले चार-छह महीनों में पार्टी और सरकार रूठी हुई जनता का दिल जीत लेगी। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी परिवर्तन का माहौल बनाने में सफल होगी।

युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी और आम आदमी पार्टी के मीडिया संयोजक उचित शर्मा ने कहा, जनता अब विकल्प चाहती है। पिछले ३ चुनावों में कांग्रेस वह विकल्प नहीं बन पाई। जनता कांग्रेस और आप का उभार जनता को एक विकल्प देगा। राजनीतिक विश्लेषक अशोक तोमर ने इस सर्वे को मिजाज-ए-जनता बताया। उन्होंने साफ किया मुकाबला बहुत कांटे का है। दो-तीन सीटों का ही अंतर हो लेकिन बहुमत से सरकार नहीं आएगी। कहीं न कहीं समझौता करना होगा।

एेसा रहा नेताओं का नजरिया

कांग्रेस के अर्जुनदास वासवानी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्यापारियों के दम पर भाजपा के अधिक विधायक चुनकर आते रहे हैं। लेकिन इस बार व्यापारी वर्ग भाजपा से बेहद नाराज है। पिछले डेढ-दो वर्षों के दौरान व्यापारी जितने परेशान हुए हैं उतना पिछले 50 वर्षों में कभी नहीं हुए। इस बार घर-घर से भाजपा के खिलाफ वोट जाएगा। अगले चुनाव में राजनीतिक रूप से अनुभवी लोगों को मौका मिलना चाहिए।

छग पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदार गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसी भी सर्वे को बहुत गंभीरता से लेती है। चुनाव में चार-छह महीने का समय बाकी है। संगठन जनसंपर्क यात्रा कर रहा है। लोक सुराज हुआ और आगे विकास यात्रा होगी। जहां से शिकायतें आई थीं उनमें से 99 प्रतिशत को पूरा कर लिया गया है। तेरह वर्षों की सरकार और इतने बड़े विकास के आधार पर जनता अपना मूड बदलेगी। भाजपा चौथी बार भी चुनकर आएगी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के श्रीराम पप्पू बघेल ने कहा कि 70 से 75 फीसद राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार है। जनता भाजपा से ऊब गई है। जनता कांग्रेस 90 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। किसी दूसरे दल से कोई समझौता नहीं होगा और पार्टी सरकार बनाएगी। पार्टी अगले चुनाव में युवाओं को मौका दे रही है। युवाओं को मौका नहीं मिला तो राजनीतिक अनुभव भी कहा से आएगा।

आप के मीडिया संयोजक उचित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की जरूरत तो है। सर्वे में भी 64 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि गैर राजनीतिक लोगों को आगे आना चाहिए। जनता की अपेक्षाएं राजनीतिक दल पूरा नहीं कर पाई। जनता का मिजाज आ चुका है। लोग अपने आप में तय कर चुके हैं। गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से आई आम आदमी पार्टी राजनीतिक विकल्प बनने को तैयार है।

युवा जनता कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत थी, जो क्षेत्रीय मुद्दों की बात करे। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इसीलिए जनता कांग्रेस की स्थापना की। इस पार्टी से लोगों खासकर युवाओं, किसानों और आदिवासियों को काफी उम्मीदे हैं। जनता कांग्रेस उन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रही है। इस बार जनता कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि हम सर्वे को बेहद सकारात्मकता से लेते हैं। अपनी खराब चीजों में सुधार करेंंगे और अच्छी चीजों को अधिक अच्छा बनाएंगे। जनता का मिजाज भाजपा के खिलाफ है। इस मिजाज को चुनाव तक बनाए रखना और उसे पोलिंग बूथ तक लेकर जाना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। उम्मीद है कि पार्टी परिवर्तन का वातावरण बनाकर सरकार बनाने में सफल होगी।