मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले से सोमवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों ने मुलाकात की। उपचुनाव को निर्बाध, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रेक्षक जी. रेखा रानी, पुलिस प्रेक्षक करण शर्मा और व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दामोर सहित जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह भी मौजूद थे।