18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृश्चिक राशि वालों की हो सकती है किसी विशिष्ट व्यक्ति से भेंट

आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा...

2 min read
Google source verification

image

Surya Pratap Goutam

Dec 14, 2016

Astrology

Astrology

मेष:- आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा में नई तकनीकी का प्रयोग कर लाभ अर्जित करेंगे।

वृषभ:- कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली रहेगी।


मिथुन:-
लंबे समय के बाद पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक
सफलता में अड़चन आ सकती है। कार्यस्थल पर जवाबदारी बढ़ सकती है।

कर्क:-
कार्यों की प्रशंसा से आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
व्यापारिक कार्य में गति आएगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा।

सिंह:-
किसी की निजी बातों को सार्वजनिक करने में आप को बड़ा आनंद आता है। ऐसा
करने से बचे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। वाणी पर संयम रखें।

कन्या:-
समय की उपयोगिता को समझे। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोधी प्रवृति
के कारण लोग आप से दूरियां बना सकते है। आध्यात्मिक चिंतन से जीवन की दशा
दिशा बदल सकती है।

तुला:- अधूरे पड़े काम पूरे करें। व्यापार में
आशानुरूप लाभ होने की संभावना बन रही है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक:- किसी विशिष्ट व्यक्तिसे
भेंट होगी। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक
वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

धनु:- वाहन क्रय करने के योग बन रहे
है। परिणय संबंधो में जल्दबाजी में निर्णय न लें। यात्रा सुखद एवं सफलता
देने वाली होगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर:- व्यावसायिक कार्य
सफल होने में सन्देह है । विवादों में न उलझे। रुका धन प्राप्त होने के
योग है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने से
संतोष रहेगा।

कुम्भ:- आर्थिक लाभ के योग बन रहे है। राजनीति में
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल में आपका प्रभाव
बढ़ेगा। कार्यस्थल पर भाइयों का सहयोग मिल सकता है।

मीन:- अपने
व्यवहार को बदले। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। कारोबार में परिश्रम
का पूरा फल मिलेगा। दूसरों के बारे में गलत धारणा नुकसान दायक हो सकती है।
-पं. श्यामनारायण व्यास

ये भी पढ़ें

image