14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृत मिशन में छत्तीसगढ़ ने किया बेस्ट इसलिए केन्द्र ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के खजाने में आज एक और राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हो गया। शहरी विकास के लिए नगर निगम क्षेत्रों में संचालित अमृत मिशन में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Sep 2016, 4:54 PM IST

Amrut Mission implementation

CG bags national award

रायपुर.
छत्तीसगढ़ के खजाने में आज एक और राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हो गया। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को शहरी विकास के लिए नगर निगम क्षेत्रों में संचालित अमृत मिशन में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल को यह पुरस्कार दिया।


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ का चयन किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री नायडू के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. रमन सिंह ने इस उपलब्धि के लिए नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अमृत मिशन में शामिल 9 नगर निगमों के महापौरों, पार्षदों और आम नागरिकों को भी बधाई और शुभकामनाए दी।


उल्लेखनीय है कि अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत मिशन) में छत्तीसगढ़ के नौ नगर निगमों- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा तथा अम्बिकापुर को शामिल किया गया है, जहां जल प्रदाय योजना, सीवरेज प्रबंधन, हरियाली और बाल उद्यानों के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार द्वारा दो हजार 200 करोड़ रुपए की चार वर्षों की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। अमृत मिशन के तहत 28 में से 24 सुधार कार्य इन नगर निगमों द्वारा किए जा चुके हैं।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार को 2016 में कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री ने दलहन उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ को इस वर्ष 19 मार्च को राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने उनके हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया था। सितंबर महीने में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को साक्षरता भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार शहरी विकास के लिए केन्द्र के 'अमृत मिशन' के तहत राज्य को मिला है।