11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC-2015 का रिजल्ट घोषित: हिमांचल ने किया टॉप, यहां देखें Result

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा-2015 के साक्षात्कर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 14 Jan 2017, 10:03 PM IST

cgpsc civil judge

cgpsc civil judge

रायपुर.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा-2015 के साक्षात्कर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट
www.psc.cg.gov.in
पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


गौरतलब है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2015 में 1034 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 31 दिसंबर 2016 से 14 जनवरी 2017 तक हुआ था। लोक सेवा आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के 19 विभागों के कुल 352 पदों के लिए 16,17, 18 और 19 जून 2016 को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था।


वहीं प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में कुल 5121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 1034 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। अभ्यर्थी साक्षात्कार परीक्षा का परिणाम सीजीपीएससी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।


देखें टॉप टेन की लिस्ट