फर्जी कंपनीयों द्वारा प्रलोभन देकर लोगों से पैसा हजम कर फरार हाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। शहर में चिटफंड की आड़ में करोडो की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर राकेश कुमार को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही राजेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।