2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: सीएम साय ने कहा- शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र

रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज की Oath Taking Ceremony में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 8 Dec 2025, 2:50 AM IST

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में 7 दिसंबर को आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के पदाधिकारियों ने सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) का स्वागत किया।

Chhattisgarh

सीएम साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ (Oath) दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा (Education) है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। साथ ही कहा कि हमारी नई उद्योग नीति रोजगार (Employment) और युवाओं के लिए अवसरों पर केंद्रित है।

Chhattisgarh

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh State Sarva Ravidas Samaj) के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, दिलीप वासनीकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।