रायपुर. नोटबंदी के खत्म होने के बाद भी किसानों की समस्या खत्म नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ के सब्जी उत्पादक किसानों का दर्द सोमवार को राजधानी के बूढ़ातालाब धरनास्थल पर छलका। बाडि़यों से टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन, केला, हरी मिर्च जैसी सब्जियां तकरीबन 100 टन गाडि़यों में भरकर पहुंचे और लोगों को मुफ्त में बांटे। इस दौरान मुफ्त सब्जी मिलने की खबर मिलते ही धरना स्थल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और लाइन में खड़े होकर मुफ्त में सब्जी ली।