11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर पर सवार हुआ खून का ऐसा नशा कि एक के बाद एक छह की ले ली जान

राजधानी की बहुचर्चित सीरियल मर्डर मिस्ट्री के आरोपी अरुण उर्फ तोरण चंद्राकर पिता शत्रुहन प्रसाद (40) ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद सिल सिलेवार 5 हत्याओं को अंजाम दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 Jul 2016, 1:54 PM IST

arrest

arrest

रायपुर.
राजधानी की बहुचर्चित सीरियल मर्डर मिस्ट्री के आरोपी अरुण उर्फ तोरण चंद्राकर पिता शत्रुहन प्रसाद (40) को कोर्ट ने उम्र कैद और दो हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शंघपुष्पा भतपहरी ने हत्या के प्रकरण में शुक्रवार को फैसला सुनाया। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद सिल सिलेवार 5 हत्याओं को अंजाम दिया था।


कचांदुर निवासी अरुण ने 3 अप्रैल 2005 अहिवारा निवासी फूल बाई की सोते समय टंगिया मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दूसरे दिन जब महिला की नातिन स्कूल से घर लौटते समय नानी से मुलाकात करने पहुंची थी। उसने वारदात की जानकारी अपनी मां को दी। मृतका की बेटी तीरथबाई की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया था



आरोपी अरुण ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी लिली ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसकी हत्या कर लाश जमीन में दफना दी। लिली के अचानक गायब होने को लेकर जब उसके साले की पत्नी पुष्पा देवांगन ने पूछताछ की तो उसे राजफाश होने की आशंका हुई।


इसके चलते पुष्पा को मार डाला। इसके बाद साले अखिल को भी मौत के घाट उतार दिया। तीन हत्या करने के बाद उसकी नजर मामा ससुर संजय देवार की बैंक में जमा राशि पर थी। राशि हथियाने के लिए उसने संजय की भी हत्या कर दी। फिर वह कुकुरबेड़ा रायपुर का आवास छोड़ हीरापुर निवासी बहादुर राजपूत के मकान में किराए से रहने लगा।


किराए के मकान को हथियाने मकान मालिक बहादुर सिंह राजपूत की हत्या कर शव नजदीक की झाडिय़ों में दफनाया। मकान मालिक के पुत्र संजय को हत्या में फंसाने अहिवारा निवासी फूलबाई की हत्या की थी।



रायपुर के सरस्वती नगर थाना में हत्या के अन्य मामले में गिरफ्तार अरुण से जब पूछताछ की गई तो उसने अहिवारा में फूलबाई की हत्या भी कबूल की। रायपुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस को सूचना दी। घटना के आठ माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने ट्रांजिट रिमांड पर लिया। अभी आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल में है। उसे दुर्ग अदालत में पेश किया गया।



आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि वह हीरापुर निवासी बहादुर सिंह राजपूत के मकान में किराए से रहता था। मकान मालिक के पुत्र संजय की संपत्ति को हड़पने वह उसे फंसाना चाहता था। इसलिए फूलबाई की हत्या के बाद खून से सनी टंगिया संजय के घर में छुपा दी थी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर टंगिया जब्त की थी।