21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: आयुक्त संबित मिश्रा ने कई अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, जाने उनके नाम

Municipal Commissioner Raipur: रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur Nagar Nigam

Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल(photo-patrika)

Raipur Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के तहत कई उपायुक्तों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। निगम प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और आम नागरिकों को सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Raipur Municipal Corporation: जागृति साहू को मिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग का प्रभार

जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त जागृति साहू अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। अब वे इस विभाग से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की भी जिम्मेदारी निभाएंगी।

जसदेव सिंह बाबरा संभालेंगे सामान्य प्रशासन विभाग

उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा कार्यों के अतिरिक्त सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

संगीता साहू बनीं जनसूचना अधिकारी

प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जनसूचना अधिकारी (PIO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अब वे सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों का भी संचालन करेंगी।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निगम प्रशासन के अनुसार, अतिरिक्त प्रभार व्यवस्था का उद्देश्य विभिन्न विभागों के कार्यों में समन्वय बढ़ाना और प्रशासनिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग