26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंद स्पोर्ट्स मैदान में बनेगा नया फुटबॉल स्टेडियम

रायपुर विकास प्राधिकरण की संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्राधिकरण का बजट प्रस्तुत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 31 Mar 2016, 12:03 PM IST

saddu housing project

RDA Budget

रायपुर.
रायपुर विकास प्राधिकरण की संचालक मंडल की बैठक में बुधवार को अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्राधिकरण का बजट प्रस्तुत किया। संचालक मंडल ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।


प्राधिकरण का बजट 6 अरब 19 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए का है। जिसमें 14 प्रमुख विकास कार्य शामिल किए गए हैं। इसमें 5 अरब 91 करोड़ 51 लाख 93 हजार रुपए की आय तथा 5 अरब 79 करोड़ 4 लाख 62 हजार रुपए खर्च का अनुमान है। योजना व्यय में कुल बजट का 72.76 प्रतिशत व्यय होगा।


हुडको तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को ऋण वापसी में 17.40 प्रतिशत राशि, कर्मचारियों को वेतन तथा भत्तों में 2.62 प्रतिशत राशि तथा कार्यालयीय व प्रशासनिक खर्च में 3.80 प्रतिशत राशि व्यय होगी।


बजट की खास बात यह रही कि लाखेनगर चौक के पास स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान पर आरडीए की ओर से फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण का फैसला किया गया। 5 एकड़ में फैले स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित अन्य इंडोर गेम्स के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रारंभिक निर्माण के लिए 35 लाख रुपए का प्रावधान भी किया है।


ये विकास कार्य बजट में शामिल

प्रधानमंत्री आवासीय योजना में निर्माण

- इन्द्रप्रस्थ फेज-2 में ईब्ल्यूएस 1472 तथा एलआईजी के 944 फ्लैट्स बनेंगे। लागत क्रमश: 70.50 करोड़ व 63.71 करोड़ होगी। बोरिया खुर्द में भी एलआईजी के 1984 फ्लैट्स। इसके लिए 10.25 करोड़ रुपए।


सड्डू में आवासीय योजना

- ग्राम सड्डू के 16.20 हेक्टेयर में विकास एवं निर्माण के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।


ईदगाह भाठा मैदान में स्टेडियम

लाखे नगर हिन्द स्पोर्टिंग में फुटबॉल स्टेडियम बनेगा। प्रारंभिक कार्य के लिए 35 लाख का प्रावधान। शेष राशि के लिए शासन को प्रस्ताव देंगे।


मास्टर प्लान की 6 सड़कों का निर्माण

मास्टर प्लान-2021 के तहत 29.3 किमी की 6 सड़कें बनेंगी। राशि की मांग का प्रस्ताव शासन को देंगे। बजट में 16 करोड़ का प्रावधान। ये सड़कें 18 से 75 मीटर तक चौड़ी होंगी।


नैरोगेज पर एक्सप्रेस हाईवे

स्टेशन से केन्द्री तक 22 किमी एक्सप्रेस हाईवे बनेगा। मास्टर प्लान की विभिन्न सड़कों के साथ इसके लिए 17 करोड़ का प्रावधान। शासन से अनुदान के बाद कार्य होगा शुरू।


विशेषीकृत व्यवसायिक क्षेत्र

नगर विकास योजना-1 (टीडीएस-1) के रायपुरा इंद्रप्रस्थ में विशेषीकृत व्यवसायिक क्षेत्र के लिए 50.30 हेक्टेयर के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।


कार्यप्रणाली का डिजिटलाइजेशन

कार्यप्रणाली को पारदर्शी, सुगम व त्वरित बनाने के लिए मैनेजमैंट इन्फ ॉर्मेशन सिस्टम को और बेहतर बनाएंगे। कार्यालय एवं योजनाओं का डिजिटलाइजेशन करेंगे। इसके लिए बजट में 103 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।


कमल विहार में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

कमल विहार में 5 बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाएंगे। इनमें भूमिगत नाली के पानी को शुद्ध किया जाएगा। 22 एमएलडी की क्षमता वाले एसटीपी के लिए 25 करोड़ रुपए। बोरियाखुर्द तालाब (सेक्टर -3) के करीब 235 एकड़ में पिकनिक स्पॉट तथा वॉटर स्पोट्र्स पीपीपी पर बनाएंगे।


कमल विहार में रो हाऊस

कमल विहार में रो हाऊस के लिए 14 करोड़ का प्रावधान किया। इसमें 100 डुप्लेक्स 25 से 45 लाख की कीमत के बनाए जाएंगे।


गैसीय शवदाह गृहदाह की मरम्मत

मारवाड़ी श्मशानघाट के पास गैसीय शवदाहगृह कीमरम्मत तथा संचालन के लिए 50 लाख।


ईएसी कॉलोनी का पुनर्निर्माण

ईएसी कॉलोनी के पुनर्निर्माण के लिए टोकन राशि 25 लाख रखी गई है।


नगर विकास योजना-5

कृषि विश्विद्यालय और नया रायपुर की सीमा से लगे क्षेत्र में टीडीएस- 5 के कंसलटेंसी कार्य के लिए 20 लाख का प्रावधान।


उद्यान विकास

पौधरोपण व उद्यान के लिए 20 लाख रुपए