
रायपुर. देश की सीमा पर आतंकवाद और छत्तीसगढ़ में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपनी प्राण न्यौछावर कर वीरगति को प्राप्त करने वाले शहीद वीर जवानों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने आज राष्ट्र के शहीदों का सामूहिक श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। भोजपुरी समाज की ओर से 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे महादेवघाट स्थित खारून नदी तट में शहीदों का सामूहिक श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। यह आयोजन अज्ञात तिथिनाम श्राद्ध मुहूर्त के अवसर पर किया जा रहा है, जिसमें शहीदों के प्रति आस्था प्रकट करने सामूहिक श्राद्ध तर्पण किया जाएगा।
इसमें भोजपुरी समाज और अन्य समाज के लोग भी वैदिक रीति-रिवाज से शहीदों को श्राद्ध तर्पण देंगे। संभवत: पहली बार राजधानी में इस तरह का कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें सभी समाज के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज के कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि वे जवान जो देश और छत्तीसगढ़ की सुरक्षा में शहीद हुए हैं, लेकिन किसी कारणवश उनमें से किसी का भी यदि श्राद्ध नहीं हुआ है तो समाज का यह प्रयास है कि ऐसे शहीदों का सामूहिक श्राद्ध तर्पण किया जाए ताकि ऐसे पितरों को भी मोक्ष का अवसर प्राप्त हो सके।
इसके अलावा देश की आंतरिक, वाह्य सुरक्षा और छत्तीसगढ़ के झीरम कांड, सुकमा कांड समेत अन्य हमलों में जिन जवानों ने वीरगति को प्राप्त की है, ऐसे जवानों की आत्मा की शांति के लिए यह श्राद्ध दिया जा रहा है। समाज का कहना है कि समय-समय पर हर काल में ऐसे आयोजन राजा और महाराजा अपने देश के सैनिकों के प्रति करते रहे हैं। अब समाज भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वीर जवानों के प्रति आस्था प्रकट करने यह आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर महादेवघाट में व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली गई है।
Published on:
19 Sept 2017 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
