10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: महाराष्ट्र गए बस्तर संभाग के पंचायत प्रतिनिधि

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। गृहमंत्री विजय शर्मा भी थे मौजूद।

2 min read
Google source verification
Bastar

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 जनवरी को रायपुर (Raipur) स्थित सीएम हाउस से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (National Gram Swaraj Abhiyan) के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के दल को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया।

Bastar

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य की पंचायत राज व्यवस्था का अध्ययन कराने के लिए 18 जनवरी से 23 जनवरी तक मुंबई (Mumbai) भेजा जा रहा है।

Bastar

प्रथम चरण में बस्तर (Bastar) के 60 पंचायत प्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारी 18 से 23 जनवरी तक महाराष्ट्र की उन्नत पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System) का अध्ययन करेंगे।

Bastar

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि यह अध्ययन भ्रमण पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन में सहायक होगा और इससे प्राप्त अनुभवों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के ग्रामीण विकास को मिलेगा।

Bastar

इस मौके पर डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा (BJP) विधायक लता उसेंडी, बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संचालक प्रियंका महोबिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।