13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 4 TI का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

Raipur TI Transfer Breaking News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार टीआई के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
Transfer News

Transfer News:4 TI का हुआ ट्रांसफर(photo-patrika)

Raipur TI Transfer List: छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने चार थाना प्रभारियों (टीआई) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस बदलाव के तहत एक निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि यातायात शाखा में पदस्थ तीन निरीक्षकों को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur TI Transfer: कोतवाली टीआई को मिला ACCU का अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के पद पर यथावत रखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वे अब दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे।

यातायात शाखा से तीन निरीक्षक थानों में भेजे गए

पुलिस कमिश्नर के आदेश के अनुसार यातायात शाखा में पदस्थ तीन निरीक्षकों को विभिन्न थानों का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी आजाद चौक, पारस राम पटेल को थाना प्रभारी सरस्वती नगर और नरेन्द्र कुमार साहू को थाना प्रभारी गुढ़ियारी नियुक्त किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

सतीश सिंह गहरवार – थाना प्रभारी कोतवाली, साथ ही ACCU का अतिरिक्त प्रभार।
राजेश कुमार सिंह – यातायात से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी आजाद चौक।
पारस राम पटेल – यातायात से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी सरस्वती नगर।
नरेन्द्र कुमार साहू – यातायात से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी गुढ़ियारी।