27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACCU समेत 10 पुलिस अफसरों का हुआ Transfer! दुर्ग के SP कार्यालय ने जारी किया आदेश, देखें list

Chahttisgarh Police Transfer List: दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। SP कार्यालय ने 10 थाना और चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। देखें पूरी लिस्ट।
2 min read
Google source verification
Police Transfer List

Police Transfer List: 10 अफसरों को मिली नई पोस्टिंग(photo-patrika)

Police Transfer List: छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शनिवार को आदेश जारी कर जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के बाद जिले के कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं। इनमें वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई और छावनी थाना शामिल हैं।

Durg Police Transfer List: ACCU दुर्ग की कमान संभालेंगे प्रशांत मिश्रा

जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ACCU दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना की कमान सौंपी गई है।

कई प्रमुख थानों में बदले प्रभारी

उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना कर दिया गया है। वहीं पद्मनाभपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज अब सुपेला थाना संभालेंगे।

चौकी और थाना प्रभारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से हटाकर छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदवानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • निरीक्षक प्रशांत मिश्रा: वैशाली नगर से एसीसीयू दुर्ग
  • निरीक्षक प्रमोद रूसिया: एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना
  • निरीक्षक महेश ध्रुव: नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना
  • निरीक्षक अनिल पटेल: उतई थाना से नंदनी थाना
  • निरीक्षक राजकुमार लहरे: पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना
  • निरीक्षक विजय यादव: सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना
  • निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज: पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना
  • निरीक्षक राजेश साहू: स्मृति नगर चौकी से उतई थाना
  • उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव: धमधा थाना से छावनी थाना
  • उप निरीक्षक अमित अंदवानी: छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी

दुर्ग पुलिस में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।