2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों पर की कार्रवाई, आरोपियों को अंतर्राज्यीय ऑपरेशन चलाकर किया गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन बुकिंग एप और वेबसाईट के माध्यम से किया जा रहा था सट्टेबाजी का संचालन। कुल 28 आरोपियों को इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 6 Oct 2022, 3:35 PM IST

photo_6194794102147626233_y.jpg

शासन के आदेशानुसार रायपुर जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में दिन बुधवार को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रावणभाठा पास 02 व्यक्ति महोदव क्रिकेट सट्टा का आई.डी. बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सटोरियों को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हुलियों के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रवि चैहान एवं प्रकाश कुमार निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके मोबाईल में महादेव एप्लीकेशन का आई.डी. होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा से 06 व्यक्तियों द्वारा महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन का आई.डी. बनाकर बिक्री करने हेतु देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा रवाना होकर छिंदवाड़ा के समर्थ रेसीडेंसी से 06 सटोरियों गुलाम अगुलेश, मो. शहबाज, प्रकाश कुमार, मनजीत सिंह, संजय सिंह एवं अजय कुमार को पकड़ा गया, जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में आॅन लाईन महादेव सट्टा का आई डी बनाकर बिक्री करने के साथ ही आॅन लाईन सट्टा संचालित भी कर रहे थे। जिस पर समस्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अभनपुर से इतने आरोपी गिरफ्तार
थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड में महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते दुर्ग निवासी देवा श्रीकांत चन्द्राकर को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उडीसा के झारसुगुड़ा से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा झारसुगुड़ा उड़ीसा रवाना होकर झारसुगुड़ा से महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 07 सटोरियों सोमेश चंद्राकर, डिलेश्वर चंद्राकर, वासु चंद्राकर उर्फ विकास, सचिन देशमुख, विकास बेलचंदन, ओमप्रकाश चंद्राकर एवं आकाश चंद्राकर को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाइन महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही आई डी बनाकर बिक्री कर रहे थे। जिस पर समस्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 370/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में एक आरोपी खिलेश वर्मा निवासी भिलाई दुर्ग फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

रायपुर में इन् लोगों को किया गिरफ्तार
इसी तारतम्य में दिन बुधवार को थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत महोबा बाजार ओव्हर ब्रीज के नीचे महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते दुर्ग निवासी प्रीतम अग्रवाल को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह दुर्ग से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दुर्ग रवाना होकर दुर्ग के शीतला मंदिर के पास महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 सटोरियों शेर खान, मनजीत सिंह उर्फ बंटी, याज्ञवेन्द्र सिंह एवं नियाज अहमद को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में आॅन लाईन महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही आई डी बनाकर बिक्री कर रहे थे। जिस पर समस्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इन उपकरणों को किया जब्त
बता दें की सटोरियों के कब्जे से 24 लैपटॉप, 75 मोबाइल, राउटर पावर केबल - 02, एक्सटेंशन बाॅक्स - 06, मोबाईल चार्जर - 21, लैपटाॅप चार्जर - 17, सट्टा पट्टी हिसाब का काॅपी - 12, नगदी रकम - 9860/- रूपये, एटीएम कार्ड - 97, आधार कार्ड - 06, पेन कार्ड - 05, वोटर आई डी कार्ड - 01, किसान कार्ड - 01, माउस - 02, चेक बुक - 03, बैंक पासबुक - 02, पावर बैंक - 02, कैल्क्यूलेटर -02, ड्रायविंग लायसेंस - 02, बजाज फायनेंस कार्ड - 01, हेड फोन - 01 एवं सिम कार्ड - 70 नग जप्त किया गया है। समस्त आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई है। सट्टा/आॅनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।