19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर रेलवे में बड़ा फेरबदल, सीनियर DCM अवधेश त्रिवेदी का हुआ ट्रांसफर

Railway Officers Transfer: रायपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी का तबादला कर दिया गया है। अब वे नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में सीएफटीएम की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Senior DCM Transfer

Senior DCM Transfer: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में मिली नई जिम्मेदारी(photo-patrika)

Senior DCM Transfer: छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल में अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में रायपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) अवधेश कुमार त्रिवेदी का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें अब नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में सीएफटीएम (Chief Freight Transportation Manager) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिवेदी पिछले तीन वर्षों से रायपुर मंडल में पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने रेलवे राजस्व, यात्री सुविधाओं और स्टेशन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कई व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिला।

Raipur Senior DCM Transfer: तीन साल तक रायपुर मंडल में रहे पदस्थ

अवधेश कुमार त्रिवेदी पिछले करीब तीन वर्षों से रायपुर रेल मंडल में सीनियर डीसीएम के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने रेलवे राजस्व बढ़ाने, यात्री सुविधाओं में सुधार और स्टेशन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया।

यात्री सुविधाओं और स्टेशन व्यवस्थाओं पर रहा फोकस

अपने कार्यकाल के दौरान त्रिवेदी ने रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाओं, यात्रियों की सुविधाओं और वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। रेलवे राजस्व से जुड़े मामलों में भी उनकी भूमिका अहम रही।

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

तबादले के बाद अब अवधेश कुमार त्रिवेदीनॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में सीएफटीएम (Chief Freight Transportation Manager) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। रेलवे प्रशासन ने अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ नई पदस्थापनाएं भी जारी की हैं। प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, त्रिवेदी की नई नियुक्ति रेलवे के परिचालन और वाणिज्यिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के रूप में होगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग