सुंदर नगर में रहने वाले एक कारोबारी परिवार के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। आरोप है शादी के बाद विवाहिता को मायके से 10 लाख रुपए लाने दबाव बना रहे थे। पति और ससुराल वालों ने मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया। महिला की लिखित कंप्लेंट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।