16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टूरा भोको लोलो’ वाले Rapper Appy Raja का आज अंतिम संस्कार, आखिरी सफर पर निकलेगा छत्तीसगढ़ का सितारा

Rapper Appy Raja Last Rites: छत्तीसगढ़ी रैप स्टार एप्पी राजा उर्फ चेतन चांडक का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे एप्पी राजा का रायपुर एम्स में इलाज के दौरान निधन हुआ। आज भानुप्रतापपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

2 min read
Google source verification
Rapper Appy Raja

Rapper Appy Raja: आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार(photo-patrika)

Rapper Appy Raja Death: छत्तीसगढ़ी रैप को नई पहचान दिलाने वाले मशहूर रैपर और सिंगर एप्पी राजा उर्फ चेतन चांडक का निधन हो गया। 32 वर्षीय एप्पी राजा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और फैंस में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके गृह क्षेत्र भानुप्रतापपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Rapper Appy Raja: 6 महीने से चल रहा था इलाज, बिगड़ गई थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक करीब 6 महीने पहले एप्पी राजा की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ऑपरेशन के बाद शरीर में खून की कमी हो गई थी और लगातार हीमोग्लोबिन गिरने से कमजोरी, चक्कर और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें थीं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी था और उन्हें समय-समय पर रक्त भी चढ़ाया जा रहा था।

संघर्षों के बीच बनाई संगीत में पहचान

बस्तर के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर निवासी एप्पी राजा ने अपने संघर्षों के दम पर छत्तीसगढ़ी रैप को नई पहचान दिलाई। कम उम्र से ही रैप लिखने और संगीत से जुड़े एप्पी ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद अपना सफर जारी रखा। परिवार की स्थिति के चलते उन्होंने कुछ समय गुजरात के सूरत में नौकरी भी की, लेकिन संगीत के प्रति जुनून ने उन्हें फिर इसी क्षेत्र में वापस ला दिया।

Rapper Appy Raja Death: ‘टूरा भोको लोलो’ से मिली बड़ी पहचान

एप्पी राजा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके रैप सॉन्ग ‘टूरा भोको लोलो’ से मिली। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने कई हिट छत्तीसगढ़ी रैप गीत दिए। उनके चर्चित गानों में ‘आ जा रे टुरी तोला रसगुल्ला खवाहु’, ‘छत्तीसगढ़ एंथम’ और ‘चो चो हस’ शामिल हैं। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और शहीद भगत सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों पर भी रैप गीत बनाए, जिन्हें लोगों ने सराहा।

सोशल मीडिया पर भी थी बड़ी फैन फॉलोइंग

एप्पी राजा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थे। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.98 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब चैनल से करीब 5.95 लाख लोग जुड़े थे। उनके गानों को करोड़ों लोगों ने देखा और सुना है। उनके यूट्यूब चैनल पर अब तक 13 करोड़ से ज्यादा व्यूज दर्ज किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है। उनके फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग