2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार को इस पद पर चाहिए पढ़े-लिखे ट्रांसजेंडर, सैलरी मिलेगी 25 हजार रुपए

सरकार को इस पद पर चाहिए पढ़े-लिखे ट्रांसजेंडर, सैलरी मिलेगी 25 हजार रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Aug 2018, 4:41 PM IST

CG News

सरकार को इस पद पर चाहिए पढ़े-लिखे ट्रांसजेंडर, सैलरी मिलेगी 25 हजार रुपए

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार को ऐसे पढ़े-लिखे ट्रांसजेंडर की जरूरत है, जिसे राज्य सलाहकार बनाया जाए। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी की है, लेकिन शर्त यह रखी गई है कि जो भी ट्रांसजेंडर आवेदन करेगा, वह 80 फीसदी से ज्यादा अंकों के साथ स्नातक उपाधि प्राप्त होगा। इस पद हेतु ट्रांसजेंडर या थर्डजेंडर के व्यक्ति को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। यदि ऐसा नहीं मिला, तो अन्य के चयन पर विचार होगा।

पुलिस विभाग ने पहले ही शुरू की भर्ती
पुलिस बल में ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पुलिस बल में ट्रांसजेंडर को भर्ती करने का फैसला किया था। पिछले दिनों भर्ती प्रक्रिया के तहत रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में कुल 800 मीटर की दौड़ हुई। इसके लिए 3 मिनट 20 सेकंड का समय दिया गया था। 10 ट्रांसजेंडर का चयन भी हो गया।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने तृतीय ***** को सरकारी नौकरी में स्थान देने के लिए 2014 में सभी विभागों को परिपत्र जारी किया था। 2016 में फिर इसका रिमाइंडर जारी किया। अब सरकार गंभीर हुई, तो पुलिस विभाग ने इसे संज्ञान में लेते हुए सिपाही भर्ती में तृतीय ***** का विकल्प देने की घोषणा की, चूंकि अन्य विभाग भी इसे अपनाने जा रहे हैं, तो इसके लिए राज्य सलाहकार की नियुक्ति की जा रही है।

अस्थायी नौकरी, मिलेंगे 25 हजार रुपए
राज्य सलाहकार के पद हेतु ट्रांसजेंडर को एमबीए, एमएसडब्ल्यू या फिर लोकप्रशासन, लोकनीति, ग्रामीण प्रबंधन, ग्रामीण विकास में स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा उसे ट्रांसजेंडर के कल्याणार्थ कामकाज में दो वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। इस भर्ती में जो चौंकाने वाला तथ्य है, वो यह है कि नियुक्ति अस्थायी होगी। किसी भी वक्त ऐसे राज्य सलाहकार को पदमुक्त किया जा सकता है, जबकि यह नियुक्ति ही ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए की जा रही है। उसे केवल 25 हजार रुपए बतौर वेतन दिए जाएंगे, जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा इसी पद के लिए 40 हजार रुपए दिए जाते हैं।