20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने इस नंबर में करें शिकायत, पुलिस ने जारी किया नंबर

- कालाबाजारी की सूचना मोबाइल नंबर-9479191099 में दे सकते हैं, हाल ही में रायपुर में पकड़े गए थे दो युवक।
2 min read
Google source verification
remedesivir.jpg

रायपुर .कोरोना मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवाइयों में शामिल रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया में भी लोगों से अपील की जा रही है कि जहां भी कालाबाजारी की सूचना मिले, तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए रायपुर पुलिस ने मोबाइल नंबर भी जारी किया है। कालाबाजारी की सूचना पुलिस को कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर-9479191099 में दी जा सकती है।

Read More : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बालोद में फटे पीपीई किट में पैक कर दिया कोरोना से मृत व्यक्ति का शव

शुक्रवार को रायपुर पुलिस ने रोहणीपुरम और आमानाका इलाके से दो युवकों को रेमडेसिविर इंजेक्शन 10 से लेकर 16 हजार रुपए में बेचने का सौदा करते हुए पकड़ा था। इसके बाद शहर में इसे ब्लैक से बेचने वालों का बड़ा नेटवर्क होने का पता चला है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। और उनके मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। इसमें कई ऐसे नंबर मिले हैं, जो फार्मा कंपनियों और निजी अस्पतालों से जुड़े लोग हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।

फेसबुक में अपील
रायपुर पुलिस ने अपने फेसबुक में आवश्यक सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि अति आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों की कालाबाज़ारी करने या अधिक कीमत पर बेचने वाले लोगों के संबंध में आपके पास कोई भी जानकारी हो, तो आप नजदीकी थाना या रायपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में फ़ोन करके जानकारी दे सकते हैं। दवाइयों की कालाबाज़ारी करना अपराध है। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : 23 जिलों में लॉकडाउन, पहली बार 24 घंटे में मिले 16000 से अधिक संक्रमित