21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, लोगों की दिनचर्चा हुई प्रभावित

ठंड से निजात पाने चौक-चौराहों में जलने लगे अलाव, शाम होते ही सडक़ों और बाजारों में चहलपहल हो जाती है कम
2 min read
Google source verification
अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, लोगों की दिनचर्चा हुई प्रभावित

अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, लोगों की दिनचर्चा हुई प्रभावित

बलौदाबाजार। समूचे क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों से ठंड एकाएक बढ़ गई है जिसकी वजह से लोगों को असल में शीत ऋतु का असर दिखाई देने लगा है। दिसंबर में पड़ रही ठंड की वजह से एक ओर जहां शाम होते-होते सडक़ें तथा बाजार खाली हो जाते हैं, वहीं ठंड की वजह से सुबह देर तक लोग बिस्तर में ही दुबके रहते हैं। तेज ठंड की वजह से सुबह सैर के लिए जाने वालों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है, वहीं, शाम होते-होते ही चौक चौराहों में अलाव जलने लगे हैं।
देश के उत्तरी क्षेत्र में होने वाली बर्फबारी की वजह से उत्तरी भाग से आने वाली हवा बेहद बर्फीली हो गई है, जिसकी वजह से नगर समेत पूरे क्षेत्र में इन दिनों जमकर सर्दी पड़ रही है। ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर रखा है, जिसके चलते सुबह देर तक सूर्य देवता के दर्शन के ना होने से लोग भी अपने बिस्तरों में दुबके रहते हैं। सुबह सैर के लिए जाने वालों की संख्या पर भी कम हो गई है। जिसके चलते सुबह-सुबह सैर के लिए गिने-चुने लोग ही घरों से बाहर निकलते हैं। ठंड की वजह से बाजार में भी शाम होते-होते भीड़ कम होने लगती है, जिसकी वजह से रात 8 बजे से ही बाजार वीरान होने लगते हैं तथा कई दुकानें बंद होने लगती हैं। ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों में लोग समूह में अलाव तापते हुए देखे जा सकते हैं। शीत ऋतु को आमतौर से शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, परंतु वर्तमान में एकाएक बढ़ी भीषण ठंड ने सारे अनुमानों को तोड़ कर रख दिया है, जिसके चलते सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। ठंड में सबसे ज्यादा बच्चों तथा वृद्धों को परेशानी हो रही है। गर्म कपड़ों के बिना दिन में भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
स्कूली बच्चों का ठंड से बुरा हाल
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के प्रारंभ होते ही ठंड बढ़ हो गई है। सुबह कोहरे की चादर तनने लगी है।साथ ही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा देर रात तक तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया। नगर के दर्जनों बच्चे शहर से 12-16 किमी के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सुबह 6.30 बजे तक घर से निकलना पड़ता है। इन दिनों बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों के साथ ही साथ रात में तापमान गिरने पर ठंड और बढऩे की भी बात कही है।