जेईई मेंस के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए गए। इसमें रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी शौर्य अग्रवाल 99.99602 परसेंटाइल हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। शौर्य ने पत्रिका से बातचीत में बताया, टेंथ में मुझे मैथ्स में 99 नंबर मिले थे। मेरे भैया आईआईटी गुवाहाटी में सीएसई फोर्थ ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। इस फील्ड में आने की प्रेरणा उन्हीं से मिली। पापा जयप्रकाश अग्रवाल बिजनेसमैन हैं और मम्मी कविता अग्रवाल हाउस वाइफ। मैंने कोटा में रहकर जेईई की तैयारी की। परीक्षा के दो महीने पहले हमारा सिलेबस खत्म हो चुका था। उन दिनों मैं रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करता था। हालांकि मैंने पढ़ाई की कोई खास टाइमिंग फिक्स नहीं की थी। कभी अलसुबह तो कभी दे रात। मैं जिस भी टॉपिक को पढ़ता था, पूरे डेडिकेशन के साथ। उस वक्त मैं दिन-रात नहीं देखता था। पढ़ते-पढ़ते कभी ऊब जाता तो दोस्तों संग घूमने निकल जाता था। मेरी रुचि क्रिकेट और चेस में है। म्यूजिक भी सुनता हूं।