4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : श्याम बेनेगल का निधन, सीएम साय बोले फिल्म जगत ने एक अनमोल रत्न खो दिया

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने जाने-माने फिल्मकार श्याम बेनेगल को पहला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण से था नवाजा

2 min read
Google source verification
CG News

CG News : जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक व पटकथा लेखक श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) का 23 दिसंबर की शाम को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। बेनेगल किडनी और उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। श्याम बेनेगल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम साय ने कहा कि श्याम बेनेगल के निधन से फिल्म जगत ने यथार्थवादी फिल्मों का एक अनमोल रत्न खो दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हिंदी व छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक और सिनेमा में सृजनात्मक, लेखन, अभिनय, पटकथा और निर्माण के लिए किशोर साहू की स्मृति में राष्ट्रीय अलंकरण की स्थापना 2018 में की है। श्याम बेनेगल को पहला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किया गया था।

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हुई टैक्स फ्री, सीएम साय ने सराहनीय प्रयास बताया

सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज को सोचने पर मजबूर किया। श्याम बेनेगल की फिल्में न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम थीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों और यथार्थ को भी पर्दे पर बखूबी उतारती थी। उन्होंने सिखाया कि फिल्में समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:द साबरमती रिपोर्ट की प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ छत्तीसगढ़ के CM साय ने देखी फिल्म

श्याम बेनेगल को भारत सरकार ने 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित बेनेगल ने इसी 14 दिसंबर को दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। उन्होंने कला एवं कॉमर्शियल दोनों तरह की फिल्में बनाईं। दूरदर्शन पर प्रसारित उनके सीरियल 'भारत एक खोज' से उनका नाम देश में घर-घर तक पहुंचा। वे राज्यसभा के मनोनीत सांसद भी रहे। बेनेगल ने 8 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया और फिल्म इंडस्ट्री (FilmIndustry) को अनेक प्रतिभावान कलाकार दिए।

यह भी पढ़ें:रायपुर में बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी, छत्तीसगढ़ी फिल्मों व नाटकों को मिलेगा प्रोत्साहन