20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा सिंगर नितिन का छत्तीसगढ़िया गीत “गोंदा तोला रे”, चार दिन में ही मिले चार लाख से अधिक व्यूज़

Singer Nitin Dubey: छत्तीसगढ़ के सिंगर नितिन दुबे ने युवाओं को छत्तीसगढ़िया परिधानों और फैशन से जोड़ने का प्रयास किया है। सिंगर नितिन का "गोंदा तोला रे" गीत 2023 का पहला सुपरहिट गीत बन गया है। इस गीत को सिंगर नितिन ने आवाज दी है। इसमें वाे अभिनय करते और डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification
सिंगर नितिन का छत्तीसगढ़िया गीत गोंदा तोला रे

सिंगर नितिन का छत्तीसगढ़िया गीत गोंदा तोला रे

Singer Nitin Dubey: आज हम सभी राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहे हैं। इस युवा दिवस पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के सिंगर नितिन दुबे(Singer Nitin Dubey) ने युवाओं को छत्तीसगढ़िया परिधानों और फैशन से जोड़ने का प्रयास किया है। सिंगर नितिन का एक सॉन्ग सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हर दिन इस गाने(gonda tola re) को करीब 1 लाख लोग देख रहे हैं। यह गाना 4 दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। लेकिन इतने कम समय में ही इस सॉन्ग को 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। कम समय में ही सिंगर नितिन का यह गाना काफी पॉपुलर हो चुका है।

सिंगर नितिन(Singer Nitin Dubey) ने बताया कि यह दौर सोशल मीडिया में रील्स बनाने का दौर है। इस वजह से उन्होंने छत्तीसगढ़िया यूथ से उनकी अपनी संस्कृति पीछे न छूटे इस वजह से ये कोशिश की है। आगे उन्होंने बताया कि उनके गानों को पसंद करने वाली ऑडियंस में सबसे ज्यादा यूथ की संख्यां है। बीते कुछ समय से छत्तीसगढ़िया फिल्मों या गानों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति कम और मुंबइया अंदाज अधिक दिखाई दिखता है। इस वजह से उनके इस नए गाने में प्रदेश के परिधानों को ज्यादा महत्ता दी गई है और उन्हें प्रमोट किया गया है। सिंगर नितिन (Singer Nitin Dubey) का नया गाना "गोंदा तोला रे"(gonda tola re) में युवाओं को प्रेरित करने के लिए छत्तीसगढ़ी पहनावे को प्रमुखता दी गई है।

यह भी पढ़ें: ई-पॉश मशीन का सर्वर डाउन, राशन नहीं मिलने से नाराज हितग्राहियों ने दुकान में जड़ दिया ताला, फिर पहुंचे पटवारी

विदेशियों को भी लुभा रहे छत्तीसगढ़िया सॉन्ग्स
सिंगर नितिन(Singer Nitin Dubey) ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका, दुबई, कैलिफोर्निया में भी छत्तीसगढ़िया गानों को काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन देशों में रहने वाले व्यूअर्स के व्यू उन तक पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी परिधान और आभूषण
सिंगर नितिन(Singer Nitin Dubey) के इस गीत में छत्तीसगढ़ी परिधान पागा, कलगी,करधन, सिक्का, ऐंठी, पट्टा, कौड़ी, मयूर पंख, बेनी फूल, लुगरा सब कुछ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सिंगर नितिन के कई गीतों में जैसे हाय रे मोर कोचईपान, मुनगाकाड़ी, नीलपरी जैसे गानों में छत्तीसगढ़ी वेशभूषा को दर्शाया गया था।

2023 का हिट सॉन्ग
सिंगर नितिन का "गोंदा तोला रे" (gonda tola re)गीत 2023 का पहला सुपरहिट गीत (superhit song)बन गया है। इस गीत को सिंगर नितिन(Singer Nitin Dubey) ने आवाज दी है। इसमें वाे अभिनय करते और डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में नितिन के अपॉजिट शर्मिला बिस्वास हैं। वही, गीत को बुधराज चौहान द्वारा लिखा गया है। इस गीत के क्रिएटिव डायरेक्टर राम यादव हैं और एडिटर, डी.ओ .पी दीप्तांशु छडीमली हैं।