रायपुर. Smart meters: प्रदेश के 59 लाख बिजली उपभोक्ताओं (घरेलू, कॉमर्शियल, कृषि) के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जनवरी 2023 से शुरु होगा। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने की टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। महानगरों की तर्ज पर अब प्रदेश के उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर (Smart meters) लगेंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और उपभोक्ता कहीं से भी मोबाइल की तरह अपनी मीटर रिचार्ज कर सकेंगे। यह काम 3 चरणों में होगा, जिसमें पहले चरण का काम नवंबर से शुरू होने का बिजली कंपनी के अधिकारी दावा कर रहे हैं। अगले 3 साल में यह सब काम करने का लक्ष्य रखा गया है।