30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाठागांव बसस्टैंड में 15 किलो गांजा लेकर दिल्ली जा रहा तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्करों का बड़ा नेटवर्क, टिकरापारा इलाके का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Nikesh Kumar Dewangan

•

Updated: 5 Jun 2022, 1:41 AM IST

भाठागांव बसस्टैंड में 15 किलो गांजा लेकर दिल्ली जा रहा तस्कर गिरफ्तार

भाठागांव बसस्टैंड में 15 किलो गांजा लेकर दिल्ली जा रहा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. टिकरापारा इलाके नए बसस्टैंड में गांजा तस्करों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है। दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाली कई यात्रीबसों के जरिए जमकर गांजा तस्करी हो रही है। इसी तरह के एक दिल्ली के तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बस्तर से गांजा लेकर आया था और महाराष्ट्र ले जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक पचपेढ़ीनाका ओवरब्रिज के नीचे एक युवक खड़ा था। उसके पास बैग था। मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू की टीम ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। उसने अपना नाम दिल्ली निवासी अमन कुमार मिश्रा बताया। उसकी बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 15 किलो 100 ग्राम गांजा रखा था। जब्त गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह गांजा कोंडागांव से लिया था और एक यात्रीबस के जरिए रायपुर पहुंचा। पचपेढ़ीनाका ओवरब्रिज के पास गोङ्क्षदया जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी के खिलाफ टिकरापारा पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बड़ा नेटवर्क सक्रिय

नया बसस्टैंड ङ्क्षरग रोड नंबर-1 से लगा हुआ है। यहां से आसानी से दूसरे जिले या राज्य के लिए रास्ता मिल जाता है। गांजा ओडिशा और बस्तर से आती है। और तस्कर उस रूट में चलने वाली कई यात्रीबसों का इस्तेमाल करते हैं। लगेज के रूप में गांजा लेकर आते हैं। यात्रीबसों की बीच में जांच नहीं होती। इस कारण आसानी से रायपुर पहुंच जाते हैं। इसके बाद यहां से बाहर जाते हैं।