2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा टला: गर्ल्स कॉलेज के पास ऐसे पलट गई बोलेरो, ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई

वाहन ने किसी अन्य लोगों को अपनी चपेट में नहीं लिया वरना बड़ा हादसा हो जाता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 16 Jul 2018, 4:33 PM IST

cg news

बड़ा हादसा टला: गर्ल्स के पास ऐसे पलट गई बोलेरो, ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई

रायपुर/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे हादसा हो गया। इस हादसे में ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद वह बोलेरो को घटना स्थल के पास छोड़कर फरार हो गया। हादसा गल्र्स कॉलेज के पास मेनरोड पर हुई। गनीमत है कि अनियंत्रित वाहन ने किसी अन्य लोगों को अपनी चपेट में नहीं लिया वरना बड़ा हादसा हो जाता। वाहन का चारों पहिया ऊपर हो गया।

Read more News: वीडियों में देखिए लडक़े के इस शर्त पर पुलिस ने मंगाई बीयर, मगर इसके बाद जो हुआ किसी को नही था अंदाजा

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक बोलेरो बुधवारी बाजार के रास्ते निहारिका की ओर जा रही थी। गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। कोरबा गल्र्स कॉलेज के पास चालक का बोलोरो से नियंत्रण हट गया। इसके बाद गाड़ी नाला किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके चारों पहिए उपर हो गए।

Read More News: लड़की के सिर के आर-पार निकल गई गोली, खून से लथपथ पड़ी थी जंगल में जब तक पहुंची पुलिस ..

घटनास्थल पर मौजूद लोग उस वक्त हैरान रह गए जब चालक खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त सड़क सूनसान थी। इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, गाड़ी के पूरी तरह पलट जाने के बाद भी चालक को सही सलामत देख लोग हैरान रह गए है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद गाड़ी को सड़क से किनारे किया।

Read More News: शिक्षाकर्मियों के संविलियन में लापरवाही देख इस IAS को आया गुस्सा तुरंत लिया एक्शन

हादसा सोमवार सुबह 10.30 बजे के आसपास बताई जा रही है। क्रेन की मदद से बोलेरो को उठाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन कर रही है।