
कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को मंत्रालय में कौशल प्रशिक्षण की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने कहा, युवाओं में सोशल मीडिया के प्रति रुचि एवं इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना को देखते हुए सोशल मीडिया से संबंधित कोर्स में संचालित किए जाए।
मंत्री कश्यप ने कहा, राज्य के युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए संभागवार बैंक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर स्तर पर की जाए। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में स्थानीय आवश्यकताओं जैसे बेलमेटल, बॉस शिल्प, टेराकोटा एवं इमली, लाख, हर्रा बहेरा, छिन्द, फूड प्रोसेसिंग इत्यादि कोर्स में तथा बाजार मांग के अनुरूप ट्रेडों का चिन्हांकन कर प्रशिक्षण देने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Updated on:
17 Aug 2024, 4:30 PM IST
Published on:
17 Aug 2024, 4:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.