27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र ने क्लास में कर दी ये गलती, देखकर भड़क गए दो टीचर, बंद कमरे में जमकर पीटा

छात्र ने क्लास में कर दी ये गलती, देखकर भड़क गए दो टीचर, बंद कमरे में जमकर पीटा, दहशत में स्कूल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Sep 2018, 1:42 PM IST

Chhattisgarh news

छात्र ने क्लास में कर दी ये गलती, देखकर भड़क गए दो टीचर, बंद कमरे में जमकर पीटा, दहशत में स्कूल

रायपुर. एयरपोर्ट रोड स्थित फुंडहर गांव के सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों ने मिलकर 12वीं के छात्र को बंद कमरे में इतनी बुरी तरह पीटा कि दहशत में उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पिटाई से छात्र की पीठ पर गहरे निशान उभर आए हैं। यही नहीं, जब मामला गांव में तूल पकडऩे लगा तो एक शिक्षक ने छात्र के घर जाकर अभिभावक पर घटना की शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। वहीं, सोमवार को ग्रामीणों ने भी स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में गांव का ही गजेन्द्र कृषि विषय में 12वीं का छात्र है। पीडि़त छात्र का आरोप है कि शनिवार के दिन शारीरिक शिक्षा की क्लास के दौरान परेड में नहीं जाने पर शिक्षक यदु राम साहू और ज्ञान सिंह वर्मा ने मिलकर कक्षा में डंडे से पिटाई की।

ग्रामीणों ने दी घर में खबर
पिटाई से जख्मी छात्र ने घर वालों को इस घटना के बारे में नहीं बताया। रात कुछ ग्रामीणों ने छात्र के माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दूसरे दिन मामले को लेकर अभिभावक, शाला विकास समिति के सदस्य और ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल पहुंचे और दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

खदेड़ कर पकड़ा और पीट दिया
परेड से गायब रहने पर शिक्षक इस कदर गुस्साए कि वे छात्र को पकडऩे के लिए दौड़ पड़े। छात्र तेजी से भागकर अपनी कक्षा में छुप गया। इसके बाद दोनों शिक्षक छात्र को खोजते हुए उसकी क्लास में पहुंचे और डंडे से बेरहमी से पिटाई करने लगे।

सोमवार हुई बैठक
ग्रामीणों का गुस्सा देख स्कूल की प्राचार्य डॉ. वंदना अग्रवाल ने सोमवार को शिक्षकों और समिति की बैठक ली और पूरे घटनाक्रम की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्राचार्या ने छात्र को बुलाकर घटनाक्रम के बारे में पूछा।

छात्र के साथ हुई घटना आपत्तिजनक है। इस घटना से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया है। विभाग द्वारा आदेश जारी होने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वंदना अग्रवाल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फुंडहर

शिक्षकों को पढ़ाने का आदेश है, न कि छात्रों को पीटने का। शिक्षकों को ऐसा करने का अधिकार नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों शिक्षकों को फिलहाल हटा दिया गया है।
अशोक नारायण बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर