6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदली हवा की दिशा से तापमान में आई गिरावट, अब यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पड़ रही बर्फबारी के कारण उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
CG news

रायपुर . छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। इधर राजधानी रायपुर में तीन डिग्री तक तापमान में कमी आने ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को रात का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चार दिन पहले रात का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया था।

Read More News: आधी रात भिलाई के तीन हुक्का बार में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, नशेडिय़ों की उड़ी नींद

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में एक सर्कुलेशन बना था। इस कारण से वहां से नमी के साथ पूर्वी हवाएं आ रही थीं। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। अब सर्कुलेशन खत्म हो गया है। इसलिए अब नमी आनी बंद हो गई है। पूर्वी हवाएं भी नहीं आ रही हैं।

Read More News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली ने खोला अपना राज, समर्पण की वजह जान आप भी रह जाएगें सन्न

राजधानी समेत प्रदेश में पूर्वी हवाएं आ रही हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है। यह सिलसिला अभी चार-पांच दिन तक चलेगा। तापमान 12 डिग्री के नीचे भी जा सकता है। वैसे दिसंबर में रात का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पड़ रही बर्फबारी के कारण उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इस कारण से राजधानी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

Read More News: पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग, दमकल की दो गाडि़यां मौके पर पहुंचीं

अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड
अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पेंड्रा रोड में रात का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का तापमान
रायपुर
13.3
अंबिकापुर
8.0
बिलासपुर
११.५
जगदलपुर
१०.५