13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोते ने वृद्ध दादा पर किया घातक वार, इस वजह से करता था परेशान

घर में आराम कर रहे दादा से पोते ने पैसा माँगा, दादा ने मन किया तो धारदार हतियार से अंधाधुन वार किया जिससे दादा घायल हो गया. फिलहाल वृद्ध की स्थिति गंभीर है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6179273374535103868_x.jpg

बिलासपुर। जिले में फिर एक आपराधिक घटना सामने आयी। बिलासपुर के समीप गावं में एक पोते ने अपने दादा पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी आदतन नशेड़ी होने के कारण नशा करने के लिए अपने दादा से पैसे मांग रहा था। दादा के मना करने पर उसने बगल में रखे हासिये से दादा पर हमला किया और जब गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो कुल्हाड़ी 2-4 बार सर पर वार किया। जिससे वृद्ध खून से लतपथ हो गया। फिलहाल बुजुर्ग की चालक काफी गंभीर है। पुलिस ने उसे तत्काल में अस्पताल में भर्ती कराया है उसका इलाज जारी है।

पिता की कुछ साल पहले हो चुकी मृत्यु
दरअसल ग्राम मटियारी निवासी प्रताप शिकारी के बेटे चन्द्रकाल शिकारी की कुछ सा पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते बहु और बेटे की ज़िम्मेदारी अकेले वृद्ध पर थी। प्रताप कुछ साल से रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। लेकिन उनका नशेड़ी पोता अकसर नशा करने के लिए पैसे मांगता और ना देने पर घर में लड़ाई झगड़ा करता था। जिसके चलते दादा और माँ काफी परेशान था।

उस दिन भी पोता अपने दादा से पैसे मांगने आया तो दादा के मना करने पर उन्हें जमीन में गिरा कर हाथ-घूसों से मारने लगा। फिर बगल में रखे हंसिया से हमला किया और फिर भी जब गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो कुल्हाड़ी ले कर सर पर वार किया। जिससे वृद्ध खून से लतपथ हो कर जमीन में बेहोश हो गया। फिर घटना की जानकारी 112 को दी गई और तत्काल पुलीस घटना स्थल पर पहुंची। वृद्ध की हालत देख उसे अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गई। फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।