scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 14 May 2021: शुक्रवार का दिन इन सात राशि वालों के लिए शानदार, जानें कैसा होगा आपका दिन | Today Horoscope 14 May 2021 Aaj Ka Rashifal Daily Astrology | Patrika News
रायपुर

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 14 May 2021: शुक्रवार का दिन इन सात राशि वालों के लिए शानदार, जानें कैसा होगा आपका दिन

14 May Rashifal Today in Hindi: 2021 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2021 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

रायपुरMay 14, 2021 / 02:54 am

Ashish Gupta

रायपुर. 14 May 2021 को बैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। मृगशिरा नक्षत्र नक्षत्र रहेगा। इस दिन वृषभ राशि में चंद्रमा विद्यमान रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति पश्चिम में होगी। इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा करना नुकसानदायी साबित होगा। अगर किसी कारणवश पश्चिम दिशा की यात्रा करना अति आवश्यक हो दही खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ, मांगलिक या नया कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं, क्योंकि राहु काल कई स्थानों पर माना जाता है और कई स्थानों पर नहीं माना जाता है।
दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि, चंद्रमा वृषभ राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह वृषभ राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे। इस दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन ये सात राशियां सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ प्रद साबित होगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में इनकी रुचि रहेगी। घर में शुभ या कोई मांगलिक योजना भी बन सकती है। कोई नया काम, कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज का 14 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
स्थायी संपत्ति, प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेगी। घर के बदलाव संबंधी विषय पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। रुके हुए या अटके हुए काम पूरे होंगे। अधिकतर समय मनोरंजन तथा परिवार के साथ मौज मस्ती संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा।
उपाय – मां दुर्गा के मंदिर में लाल फल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 14 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। आपके अंदर चल रही कई गलतफहमियां सुलझ जाएगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता विश्वास भी शांति और मानसिक सुख प्रदान करेगा। बच्चों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाएं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बात को ज्यादा तूल न दें।
उपाय – घर से निकलते समय सफेद मीठी वस्तु खाकर निकलने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – गुलाबी

आज का 14 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
घर में रिश्तेदारों या मेहमानों का आगमन होगा तथा आपसी विचारों का आदान – प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। अपने महत्वपूर्ण काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। युवाओं को आपसी वार्तालाप से किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। बच्चों पर कठोर नियंत्रण न रखकर मित्रवत व्यवहार रखें। इससे बच्चे आसानी से अपनी समस्याओं को साझा कर पाएंगे।
उपाय – हरी सब्जी का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 14 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मनोरंजन तथा हास – परिहास में समय व्यतीत होगा। आराम करने का अवसर मिलेगा। ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की जरूरत संबंधी कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि जाहिर करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर के किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना को लेकर किसी पर आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह से पड़ताल अवश्य करें। अपनी वस्तु को संभाल कर रखे। ऑफिस के कामों को घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
उपाय – भगवान गणेश के मंदिर लड्डू चढ़ाएंगे तो शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 14 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पारिवारिक सदस्यों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखने के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में महत्वपूर्ण योगदान रहने की वजह से सम्मानित होंगे। आर्थिक परेशानी की वजह से मित्र मदद के लिए तत्पर रहेंगे। लेकिन कभी कभी विचारों में संकीर्णता परिवार के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।इसलिए व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक होगा।
उपाय – लौंग खाकर घर से निकलना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – केसरिया

आज का 14 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी सामजसेवी संस्था में विशेष योगदान रहेगा। जिसकी वजह से मान – सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत काम काफी हद तक सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। रुके हुए या अटके हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा भी अचानक प्राप्त हो सकता है। कोई अचानक खुशखबरी मिलेगी, जिसका बहुत दिनों से इंतजार था उस कारण से परिवार में अच्छी खुशियां व्याप्त होगी। किसी अनजान व्यक्ति के विवाद में बिल्कुल भी न पड़े, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है।
उपाय – कोई भी मीठी वस्तु खाकर घर से निकलने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – नीला

आज का 14 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किसी भी कार्य में दिल की जगह दिमाग से काम लेना अधिक फायदेमंद साबित होगा। निकट संबंधियों से प्रापर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक चर्चा होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर परिवार की व्यस्वस्था को खराब कर सकता है। स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखने के लिए पाजिटिविटी बहुत आवश्यक होगी तथा सकारात्मक लोगों के साथ चर्चा करेंगे तो निश्चय ही स्वभाव में सकारात्मक नजरिया महसूस होगा।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर में कोई भी फल चढ़ाना दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – सफेद

आज का 14 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
घर के बड़े-बुजुर्गों तथा वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत होगा। उनके अनुभवों को आत्मसात करना जीवन को सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। बच्चे भी अनुशासित तथा आज्ञाकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परन्तु तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग चिंता से मुक्त रखेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ होगा। नए काम की योजना बनाएंगे। बहुत दिनों से अटके काम में सुधार महसूस होगा।
उपाय – घर से निकलते समय किसी गरीब को दूध या दही का दान करना दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 14 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े मित्र महत्वपूर्ण साबित होंगे। तथा उनके साथ लाभदायक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। समय का भरपूर फायदा उठाए। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी को शामिल न करें। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों की गतिविधियों तथा उनकी संगत पर नजर रखना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर में केसर या हल्दी चढ़ाने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 2
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 14 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सामाजिक कार्यकर्तों के साथ उनकी गतिविधियों में सहयोग करना आपको महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करवाएगा। आपके व्यक्तित्व के सामने विरोधी परास्त हो जाएंगे। कहीं ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे परिवार में खुशी का माहौल निर्मित होगा। कोई भी योजना बनाने या क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – हनुमान जी के मंदिर में नारियल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 5
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 14 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अधिकतम समय घर के अटके हुए कार्यों को संपन्न करने में व्यतीत होगा। स्थायी संपत्ति, भूमि – भवन, वाहन संबंधी कार्य भी संपन्न हो जाएंगे। घर परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम भी मन में चलते रहेंगे। जिनके विषय में कुछ कार्य संपन्न करेंगे। संतान संबंधी कोई चिंता परेशान करेगी। कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे लगभग आपकी चिंताएं समाप्त हो जाएगी।
उपाय – भगवान शकंर के मंदिर में काले तिल चढ़ाने से शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – जामुनी

आज का 14 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज अधिकतम समय पारिवारिक लोगों के साथ व्यतीत होगा। घर के सुख-सुविधा संबंधी काम पूर्ण हो जाएंगे। अधिक समय अपने क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। रुके या अटके हुए काम परिवार के सहयोग से संपन्न हो जाएंगे। भावनात्मक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। शंकालु या जिद की प्रवृत्ति को परिवर्तन करना चाहिए। व्यवहार में लचीलापन बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – पक्षियों को दाना डालना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 1
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज

Home / Raipur / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 14 May 2021: शुक्रवार का दिन इन सात राशि वालों के लिए शानदार, जानें कैसा होगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो