
रायपुर . प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार को कम करने की कवायद के चलते 28 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। मंगलवार को सुकमा कलेक्टर ने 20 अप्रैल से 1 मई तक और कवर्धा कलेक्टर ने 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक के लिए टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। दोनों जिलों की सीमाएं सील रहेंगी। इस दौरान सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी समेत जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। जगदलपुर में भी लॉकडाउन की मियाद 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
Read More : भाजपा मंडल अध्यक्ष बोले- कोविड के इस दौर में असम के बोडो प्रत्याशियों की मेहमान नवाजी में व्यस्त हैं सीएम, शराब के सेस का पैसा...
इन जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन
1. दुर्ग- 6 से 26 अप्रैल तक
2. रायपुर- 9 से 26 अप्रैल तक
3. राजनांदगांव- 10 से 26 अप्रैल तक
4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से २६ अप्रैल तक
5. बालोद- 10 से 26 अप्रैल तक
6. बलौदाबाजार- 11 से 21 अप्रैल तक
7. कोरिया- 11 से 28 अप्रैल तक
8. धमतरी- 11 से 26 अप्रैल तक
9. जशपुर- 11 से 26 अप्रैल तक
10. कोरबा- 12 से 27 अप्रैल तक
11. सूरजपुर- 13 से 26 अप्रैल तक
12. सरगुजा- 13 से 26 अप्रैल तक
13. जांजगीर चांपा- 13 से 28 अप्रैल तक
14. गरियाबंद- 13 से 26 अप्रैल तक
15. बिलासपुर- 14 से 26 अप्रैल तक
16. रायगढ़- 14 से 27 अप्रैल तक
17. महासमुंद- 14 से 26 अप्रैल तक
18. मुंगेली- 14 से 21 अप्रैल तक
19. बलरामपुर- 14 से 26 अप्रैल तक
20. पेंड्रा- 14 से 26 अप्रैल तक
21. कवर्धा- 21 से 29 अप्रैल तक
22. बस्तर- 15 से 26 अप्रैल तक
23. बीजापुर- 16 से 26 अप्रैल तक
24. दंतेवाड़ा- 18 से 27 अप्रैल तक
25. नारायणपुर- 19 से 26 अप्रैल तक
26. कांकेर- 19 से 26 अप्रैल तक
27. कोंडागांव- 20 से 26 अप्रैल तक
28. सुकमा- 20 से 1 मई तक
Published on:
21 Apr 2021 03:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
