25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी के इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक रहेगी पानी की समस्या, 19 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी

* अगले 5 दिनों तक सिर्फ 60 प्रतिशत सप्लाई, 275 के बदले 475 किलोवाट का मोटरपंप लगाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 19 Nov 2019, 10:06 PM IST

राजधानी के इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक रहेगी पानी की समस्या, 19 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी

राजधानी के इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक रहेगी पानी की समस्या, 19 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी

रायपुर . गर्मी में शहर को भरपूर पानी मिले, इसके लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। भाठागांव स्थित इंटकवेल में लगे 275 किलोवाट के 6 मोटर पंपों में से एक को बदलकर 475 किलोवाट का नया पंप लगाया जा रहा है। इस वजह से शहर के 19 टंकियों में बुधवार शाम को पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। साथ ही अगले 5 दिनों तक मोटर की टेस्टिंग की जाएगी।इसके चलते शहरवासियों को सिर्फ 60 फीसदी पानी ही सप्लाई हो पाएगी।

निगम आयुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने फि ल्टर प्लांट और इंटकवेल में बुधवार को होने वाले शट डाउन से पहले के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों, ठेका कंपनी आईएचपी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर कार्ययोजना की मिनट टू मिनट जानकारी ली। मोटर पंपों में 2 पैनल लगे होते हैं। एक पैनल में तीन ब्रेकर होते हैं।

बुधवार की सुबह पानी सप्लाई के बाद सुबह 8 बजे से पंप को बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य में वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन तथा टेक्निकल स्टॉफ के 25 कर्मचारियों के अलावा निगम के फि ल्टर प्लांट तथा पेयजल सप्लाई के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। मोटर पंप बदलने तथा एक पैनल के तीन ब्रेकर बदलने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा।

इस दौरान दूसरे पैनल के तीन ब्रेकर चालू रहेंगे। रात में करीब 12 बजे के बाद मोटर चालू हो जाएगा और पानी सप्लाई भी फि ल्टर प्लांट के लिए चालू हो जाएगी। लेकिन शहर में सुचारू रूप से भरपूर पानी की सप्लाई अगले चार दिनों तक नहीं हो पाएगी। मंगलवार को इंटकवेल में हुई बैठक में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू के साथ अमृत मिशन के कार्यपालन अभियंता यूके राठिया, सहायक अभियंता नरसिंग फ रेन्द्र, प्रदीप यादव, योगेश कडु, उपअभियंता नीतिश झा, ठेका कंपनी आईएचपी के असिस्टेंट मैनेजर प्रोजेक्ट बीएस रावत मौजूद थे।

इस इलाकों में सिर्फ 60 फीसदी सप्लाई
भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कबीरनगर, हीरापुर, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार कालोनी, मोवा, गंज, मंडी, सड्डू, दलदल सिवनी की पानी टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में पांच दिनों तक पानी सप्लाई 60 प्रतिशत ही हो पाएगी।

Click & Read More Chhattisgarh News .