28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : आंधी-तूफान और बारिश को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, इस महीने नहीं मिलेगी राहत

सोमवार सुबह तीखी धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी में ठंडी हवाओं से पारा गिर गया। (Chhattisgarh news) इधर रायपुर से लगे जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 24 Apr 2023, 4:33 PM IST

rain_in_cg.jpg

रायपुर. Chhattisgarh Weather News : छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताह से आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। सोमवार सुबह तीखी धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी में ठंडी हवाओं से पारा गिर गया। (Chhattisgarh news) इधर रायपुर से लगे जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बंगाल की खाड़ी में हुए परिवर्तन के चलते बारिश हो रही है।

बेमेतरा जिले में ओलावृष्टि
बेमेतरा में दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं कई जगहों में ओलावृष्टि हुई है। बेमेतरा के अलावा अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई है।

इस वजह से मौसम में आया बदलाव
द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी में परिवर्तन के चलते प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो इस पूरे महीने आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। दूसरी ओर मौसम में आए बदलाव के चलते गर्मी का असर कम हो गया है।

36-36 डिग्री तक जा रहा पारा
अप्रैल के शुरुआत में भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया था। आलम यह था कि अप्रैल में ही पारा 43 के पार पहुंच गया था, वहीं अब मौसम में आए बदलाव के चलते पारा 35 से 36 के आसपास ही पहुंच रहा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं अगले एक सप्ताह तक चक्रवात का असर रहेगा।