8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति था घर से बाहर, तभी मकान मालिक ने खोला दरवाजा नजारा देख फटी रह गई आंखें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आत्महत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां महिला ने सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

2 min read
Google source verification
latest suicide news

पति था घर से बाहर, तभी मकान मालिक ने खोला दरवाजा नजारा देख फटी रह गई आंखें

रायपुर . छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आत्महत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां महिला ने सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला शिक्षाकर्मी है। हालांकि, खुदकुशी का कारण अज्ञात है, लेकिन महिला के बेड से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है मेरी बेटी का ख्याल रखना। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

दरअसल, यह घटना बीते रविवार कोतवाली थानांतर्गत चंदनिया पारा की है। यहां किराए के मकान में रहने वाली महिला ने रविवार की रात को सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अज्ञात है, लेकिन महिला के बेड से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है मेरी बेटी का ख्याल रखना। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस ने सोमवार की दोपहर शव को फांसी के फंदे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक सराईपाली हरदी का रहने वाला नीरज साहू डीएमओ ऑफिस जांजगीर में क्लर्क है। वह चंदनियापारा जांजगीर में जयचंद राठौर के किराए के मकान रहता था। नीरज के साथ मकान में उसकी पत्नी सोनिया साहू भी रहती थी। इन दोनों की एक बेटी भी थी। सोनिया शिक्षाकर्मी वर्ग-एक में बलौदा जर्वे में पदस्थ थी। नीरज रविवार की रात 10 बजे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक पार्टी में शामिल होने गया था।

नीरज पार्टी से लौटने के बाद उसी रात अपने गृह ग्राम सरायपाली चला गया। नीरज अपने साथ अपनी बेटी को भी लेकर चला गया। रात को सोनिया अकेले किराए के मकान में थी। सोमवार की सुबह जब उसके घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तब मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक जब अंदर से कोई नहीं आया तो अंदर जाकर हालत देखकर सन्न रह गए। देखा कि सोनिया की बॉडी फांसी के फंदे पर लटक रही थी।

उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड भी नोट मिला है। जिसमें सोनिया ने लिखा है कि उसकी बेटी सोना का ख्याल रखना। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। इसके अवाला महिला के बिस्तर के पास से एक मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है।

पुलिस का मानना है कि मोबाइल कॉल डिटेल और लैपटॉप से बहुत कुछ सुराग मिल सकते हैं। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सकता है। फिलहाल पुलिस की टीम तहसीलदार के निर्देशन में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पिता की हाल ही हुई मौत और मां कोमा में है
बताया जा रहा है कि नीरज के पिता की बीमारी की वजह से 15 दिन पहले मौत हुई है। वहीं उसकी मां भी बीमार है। वह भी कोमा में है। इधर बहू के खुदकुशी की सूचना उसकी मां को नहीं दी गई है। क्योंकि बहू की मौत के बाद वह खुद सदमें में जा सकती है। एक ही परिवार में पखवाड़े भर के भीतर दो-दो मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

ये भी पढ़ें

image