2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, पति से विवाद के बाद रह रही थी अलग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आदर्श नगर में रविवार सुबह अज्ञात ने घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला का मर्डर कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 29 Jul 2018, 4:11 PM IST

latest crime news

घर में घुसकर दिनदहाड़े शादीशुदा महिला का मर्डर, पति से विवाद के बाद रह रही थी अलग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आदर्श नगर में रविवार सुबह अज्ञात ने घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला का मर्डर कर दिया। महिला की लाश कमरे में फर्श पर पड़ी थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। शादी के बाद विवाद की वजह से महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दरअसल, यह घटना पंडरी थाना के आदर्श नगर के गली नंबर 1 की है, जहां सुनीता वर्मा किराए के मकान में अकेली रहती थी। पति कमलेश वर्मा के साथ विवाद के बाद सुनीता इस घर में अकेले रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन अपने पापा के साथ दलदल सिवनी में रहते थे। इस मकान में सुनीता के समेत कुल किराएदार भी रहते हैं।

रविवार की सुबह अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई आस-पड़ोस के लोग घर की ओर भागे। पड़ोसियों ने वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे से बाहर खून निकल रहा था। पड़ोसियों ने तुरंत इस वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी।

वारदात की खबर मिलते ही थाने के आला अफसर घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने हत्या के पीछे वजह को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा होगा। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली भी बरामद की है, लेकिन जांच की वजह से इसका खुलासा नहीं कर रही है।

उधर, पड़ोसियों के मुताबिक कुछ साल पहले पति से विवाद के चलते सुनीता आदर्श नगर में किराए के मकान में अकेले रह रही थी। इसकी वजह से कई युवकों का उसके घर आना-जाना था। सुनीता आए दिन शराब के नशे में हंगामा करती थी, जिससे पड़ोसियों से उसका अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस मकान मालिक के बारे में पूछताछ कर रही है।