28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसाराम बापू की रिहाई के लिए कलेक्टर से मिले महिला मंडल, बोले- करोड़ों लोग रखते हैं आस्था

मंडल ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका ने भी पक्षपाती रवैया दिखाया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Mar 2018, 2:56 PM IST

CG News

रायपुर . महिला उत्थान मंडल ने असामाजिक तत्वों पर देश में हिन्दुओं की श्रद्धा तोडऩे के भरसक प्रयास, बड़े-बड़े षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। इसी तारतम्य में महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने अपर कलक्टर रेणुका श्रीवास्तव व राज्यपाल बलराम दास जी टंडन से भेंटकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मंडल की ओर से आरोप लगाया गया कि चार साल से एक भी आरोप सिद्ध न होने पर भी जेल में रखे गए हिन्दू संत आसारामजी बापू इसी षडयंत्र के शिकार हैं।

Read More News: बांग्लादेशी विमान 940 दिनों से खड़ी है भारत के इस एयरपोर्ट पर, ये है बड़ी वजह

उन्होंने कहा कि यह बात उनके केस की जानकारी लेने से स्पष्ट हो जाती है। पूज्य बापूजी ने कई दशकों से मानव कल्याण के लिए अतुलनीय कार्य किए। वर्तमान समय में हिन्दू धर्म प्रचारकों में भी इतना धर्मं का प्रचार किसी ने नहीं किया है।

Read More News: अगर आपकी गाड़ी का ये है नंबर, तो पढ़ लें ये खबर, बढ़ने वाली है परेशानी

उनकी सच्चाई ही है की आज भी करोड़ों लोग उनमें अपनी आस्था रखते हैं और जोधपुर में सालभर मेला लगा रहता है। मंडल ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका ने भी पक्षपाती रवैया दिखाया है, सलमान, लालू, तेजपाल, संजय दत्त सबको जमानत दी लेकिन निर्दोष बापूजी की एक बार भी जमानत नहीं मिली।

Read More News: जहां दहशत से अच्छे-अच्छों की कांप जाती है रूह, वहां भी इस महिला का जज्बा है बरकरार

आपको बता दें कि आसाराम बापू और उनके के खिलाफ कई लड़कियों के अवैध संबंध बनाने सहित कई मामले को लेकर केस दर्ज है। 4 साल पहले पुलिस ने दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से दोनों जेल में बंद है। आसाराम बापू के कई करोड़ों की संपति को पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में स्थित उनके आश्रम को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।