25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Yaas Cyclone Latest News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान यास का आंशिक असर, ओडिशा-झारखंड से सटे जिलों में होगी भारी बारिश

Yaas Cyclone Latest News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान यास का आंशिक असर, ओडिशा-झारखंड से सटे जिलों में होगी भारी बारिश

यास चक्रवाती तूफान (Yass Cyclone) को छत्तीसगढ़ में आंशिक असर रहेगा। छत्तीसगढ़ के ओडिशा और झारखंड से लगे हुए जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात, तेज हवा और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 25 May 2021, 10:57 AM IST

Yaas Cyclone Latest News

तूफान यास के असर से 25 से होगी बारिश, मछुआरों को चेतावनी

रायपुर.यास चक्रवाती तूफान (Yaas Cyclone) को छत्तीसगढ़ में आंशिक असर रहेगा। छत्तीसगढ़ के ओडिशा और झारखंड से लगे हुए जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rain) के साथ वज्रपात, तेज हवा और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और झारखंड से सटे जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा और हल्की से मध्यम वर्षा 26 से 29 मई तक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: नौतपा में धरती के काफी नजदीक आ जाता है सूर्य, नौ दिन इन बातों का रखें खास ध्यान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है तथा यास चक्रवाती तूफान के असर से प्रदेश में नमी आ रही है। इसलिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। इसके कारण तापमान में कोई खास अंतर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2021: 25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू

25 से शुरू होगा नौतपा, इस बार फीका रहेगा
25 से नौतपा शुरू हो जाएगा। लेकिन यास के कारण नौतपा (Nautapa) इस बार फीका रहेगा, क्योंकि 26 से 29 मई के बीच हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। मई में इस बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है, क्योंकि पिछले 20 अप्रैल से लगातार सिस्टम बन रहा है। इस कारण से गर्मी भी इस बार कुछ खास नहीं पड़ रही है। बता दें कि मई में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें: नौतपा से पहले शनि देव हुए वक्री, 143 दिनों तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश
सोमवार को प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। रात के तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते उमस भी काफी बढ़ी रही। मंगलवार को राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। शाम या रात में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 38.9 - 29.3
बिलासपुर - 38.4- 28.2
पेंड्रारोड - 35.2- 23.6
अंबिकापुर - 36.7- 23.2
जगदलपुर- 36.5 - 26.1
दुर्ग - 38.6 - 24.6
राजनांदगांव- 38.6 - 26.0