30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर मिले 7 लाख के सोने के जेवर, 200 रुपए कमानेवाले मजदूर की बेटी ने लौटा दिया बैग

बेटी की ईमानदारी की सब कर रहे प्रशंसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Feb 2022, 10:25 AM IST

jewar.png

लौटा दिए लाखों के जेवर

रायसेन. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक मजदूर की 13 साल की बेटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की. इस बच्ची को सड़क पर 7 लाख रुपए के सोने के जेवर मिले पर महज 200 रुपए कमानेवाले मजदूर की बेटी का ईमान नहीं डगमगाया. उसने जेवरों से भरा बैग असली मालिक को लौटा दिया. बैग में 14 तोला सोने के अलावा दूसरे जेवर थे. अब इस बेटी की ईमानदारी की सब प्रशंसा कर रहे हैं.

रायसेन जिल के उदयपुरा के सिलारी के रहने वाले मंगल सिंह अहिरवार की बेटी रीना शनिवार को स्कूल से घर लौट रही थी. उसे अनघोरा रोड पर एक बैग मिला जिसमें सोने के जेवर थे. वह बैग लेकर घर चली गई और देर रात जब पिता घर आए, तब उन्हें बैग के बारे में बताया. अगले दिन सुबह से ही मंगल उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. एमएल बड़कुर के पास पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की सूचना दी. सूचना के बाद जब असल मालिक बैग लेने आए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

बैग के मालिक यशपाल परमार ने बताया कि बेटी रंजना को शनिवार को बाइक से छोड़ने आ रहे थे. बेटी के पास 14 तोला सोना सहित करीब 7 लाख रुपए का सामान था जिससे भरा बैग गिर गया था. बैग को खोजने का प्रयास भी किया. जब बैग नहीं मिला ताे इसकी जानकारी उदयपुरा थाने में भी दी गई. सोमवार को उन्हें आभूषण से भरा बैग मिलने की सूचना मिली.

उदयपुरा थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि बेटी रीना कक्षा 6वीं में पढ़ती है. उनके पिता मजदूरी से 200 रुपए रोज कमाकर परिवार का पालन करते हैं लेकिन उन्होंने बेटी को संस्कार पूरे दिए. बेटी को 7 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग मिला तब भी उसका ईमान नहीं डगमगाया. उसने पिता के साथ थाने पहुंचकर यह बैग लौटा दिया. आमलोगों ने भी इस बिटिया का सम्मान किया.

यह भी पढ़ें : नदी में समा गई उज्जैन आ रही बारात, कार में सवार दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत