13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल स्टेडियम के मैदान में भराया पानी

ऐसे में खिलाड़ी कैसे दिखाएं अपनी प्रतिभा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

veerendra singh

•

Updated: 30 Jul 2017, 11:25 PM IST

Raisen

Raisen


रायसेन.
शहर में खेल स्टेडियम में इन दिनों बारिश का गंदा पानी जमा हो गया है। जिससे खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास और प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। बारिश का यह पानी खेल स्टेडियम के आधे से ज्यादा ग्राउण्ड में जमा हो गया है। जिम्मेदारों द्वारा खेल स्टेडियम प्रांगण में भराए गंदे पानी के निकासी के ठोस इंतजाम नहीं किए गए। जिससे खिलाडिय़ों को परेशानी हो रही है। फुटबाल खिलाड़ी कीचड़, पानी मेंं आए दिन गिरकर कीचड़ से लथपथ हो जाते हैं। लेकिन हॉकी प्लेयरों के लिए यह पानी परेशानी खड़ा कर रहा है।

स्टेडियम के ग्राउण्ड में पिछले हफ्ते से पानी भरा हुआ है। खिलाड़ी लतीफ मो. खान, हसीब पठान, मोहसिन खान, रविन्द्र कुमार, रजत शर्मा, शिवानी, प्रियंका राठौर आदि ने बताया कि स्टेडियम में पानी भर जाने से उन्हें डेली पै्रक्टिस करने में परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत नवागत जिला खेल अधिकारी अरविंद इलियाजर से की गई है। लेकिन सप्ताह भर बाद भी पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके। इस वजह से सही तरीके से फुटबाल और हॉकी के लिए अभ्यास नहीं हो पा रहा है। जिससे खिलाड़ी परेशान हैं।

खेल मैदान के निचले क्षेत्र में बारिश का गंदा पानी भरा गया है। जिससे खिलाडिय़ों को डेली प्रैक्टिस में परेशानी आ रही है। पानी निकासी के जल्द कराएंगे पुख्ता इंतजाम। -अरविंद इलियाजर, जिला खेल अधिकारी