4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवहन की सुस्त चाल से बढ़ रहा स्टॉक

 जिले के 144 केन्द्रो पर इन दिनों गेहूं खरीदी निरंतर चल रही है। लेकिन परिवहन पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रहा है। इससे खरीदी केन्द्रों पर गेहूं का स्टॉक बढ़ता जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 3 May 2015, 12:10 AM IST

Raisen photo

Raisen photo

रायसेन। जिले के 144 केन्द्रो पर
इन दिनों गेहूं खरीदी निरंतर चल रही है। लेकिन परिवहन पर्याप्त मात्रा में नहीं हो
पा रहा है। इससे खरीदी केन्द्रों पर गेहूं का स्टॉक बढ़ता जा रहा है।

चार
दिन पहले जिले भर के खरीदी केन्द्रों पर जहां 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक
था। वहीं अब यह स्टॉक 60 हजार 658 मीट्रिक तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि परिवहन
के लिए 250 से 300 वाहन पांचों सेक्टर में लगाए गए हैं। इसके बाद भी गेहूं के स्टॉक
में कमी नहीं आ रही है। खरीदी भी प्रतिदिन लगभग आठ से बारह हजार मीट्र्रिक गेहूं की
हो रही है। लेकिन परिवहन उस रफ्तार से नहीं हो पा रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम से
मिली जानकारी के अनुसार अब तक 32 हजार 943 किसानों से तीन लाख 48 हजार 760 मीट्रिक
टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जबकि परिवहन दो लाख 88 हजार 102 ç`ंटल गेहूं का हुआ है।
आसमान पर प्रतिदिन बादल छा जाते हैं और केन्द्रों पर रखे हुए गेहूं को तिरपाल से
पानी ढांका जा रहा है।

स्टॉक से अव्यवस्था कृषि उपज मंडी परिसर में

फिलहाल दशहरा मैदान और मंडी दोनों केन्द्र की खरीदी की जा रही है। साथ ही
व्यापारियों द्वारा भी नीलामी का अनाज भी खरीदा जा रहा है। इससे मंडी परिसर में
जगह की कमी होने लगी है और खरीदे गए गेहूं का स्टॉक बढ़ता जा रहा है।

ऎसे
में दूर-दराज से आने वाले किसानों को टै्रक्टर-ट्रॉलियां लगाने की जगह बमुश्किल मिल
पा रही है। किसानों को काफी देर तक मंडी के बाहर और अंदर बने मुख्य मार्ग पर
ट्रॉलियां लेकर लाइन में लगना पड़ता है। इसके अलावा गेहूं तुलाई में परेशानी होने
लगी है।