
विवाह का अजब तरीका, पर्ची उठाकर 31 युवतियों ने चुने अपने वर, तरीके की हो रही सराहना
राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया में आगामी माह यानी 10 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर नगर के मां सुंदर मई वैष्णो देवी धाम पर होने वाले करीब 51 युवतियों के निशुल्क विवाह सम्मेलन के लिए शहर के सुठालिया वैष्णो देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
इस विवाह सम्मेलन की खास बात ये रही कि, यहां शादी करने की इच्छुक बालिकाओं से पर्ची उठावकर 31 युवतियों का चयन किया गया। जबकि, 15 कन्या जिनके माता या पिता नहीं हैं, वो और पांच ब्राह्मण कन्याओं का विवाह आगामी सम्मेलन में किया जाएगा। इस दौरान सभी कन्याओं को विवाह के दौरान पहनने के लिए वस्त्र भी बांटे गए हैं। इस मौके पर सभी मौजूदा अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की।
आयोजन में उपस्थित हुए जिले के ये जिम्मेदार
आपको बता दें कि, आयोजन में तहसीलदार भूपेंद्र केलासिया, स्वच्छता नोडल अधिकारी वीरेंद्र चक्रवर्ती, भाजपा नेता ओम पालीवाल, कांग्रेस नेता विश्वनाथ दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पदम सिंह लोधी, पंडित दीपेंद्र दास, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लोधी, सुठालिया सिंचाई परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एल पी तिवारी, राधेश्याम दांगी, पटवारी विजय पाल सिंह राठौर, मंदिर संचालक महेश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल एवम पत्रकार गण और गणमान्य नागरिक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
राज्यपाल के अभिभाषण का पूर्व मंत्री ने किया विरोध, देखें वीडियो
Published on:
7 Mar 2022, 4:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.