28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / आधी रात में मनाया ईशु का जन्मदिन आज दिनभर होगी विशेष प्रार्थनाएं

आधी रात में मनाया ईशु का जन्मदिन आज दिनभर होगी विशेष प्रार्थनाएं

बसूरत साज-सज्जा के साथ ही चर्च में भगवान ईशु की जीवनी से जुड़ी कई झांकियां सजाई गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Prakash Vijayvargiye

•

Updated: 25 Dec 2019, 11:41 AM IST

ishu birthday

ishu birthday

राजगढ़. प्रभु ईशु के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन को लेकर स्थानीय चर्च पर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। खूबसूरत साज-सज्जा के साथ ही चर्च में भगवान ईशु की जीवनी से जुड़ी कई झांकियां सजाई गई। जिनमें क्रमबद्ध तरीके से उनके बचपन से लेकर उनसे जुड़ी कई गाथाएं इन झांकियों के माध्यम से समझाई गई।

रात 12 बजे ईशु के जन्म से पूर्व शाम से ही प्राथनाओं का दौर शुरू हो गया था। जो रात तक जारी रहा। इस दौरान ईसाई धर्म के लोग ही नहीं बल्कि हर समुदाय के लोग चर्च में पहुंचे। जहां उन्होंने साज-सज्जा के साथ ही प्रभू ईशु की गाथाओं को समझा। रात में ईशु का जन्मदिन मनाने के साथ ही क्रिसमस की धूम रही। यह आज भी दिनभर चलेगी। जिसके लिए चर्च को आज सुबह से लेकर रात तक के लिए खोला जाएगा। इस बीच प्रार्थनाएं होगी।

IMAGE CREDIT: rajgarh prakash

स्कूल में मनाया क्रिसमस
इधर पर्व को लेकर शहर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। मंगलवार को प्री क्रिसमस के मौके पर आयेाजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के एक कर्मचारी ने सेंटाक्लाज के वेश में बच्चेां के बीच पहुंच उनका मनोरंजन किया और बच्चों को छोटे छोटे गिफ्ट और टॉफी चाकलेटका वितरण किया।

वहीं कार्यक्रम के मध्यम में एक शिक्षिका ने संाताक्लाज की वेशभूषा में बच्चों को प्रभु ईशु के बारे में जानकारी दी और उन्हें दया और प्रेम को अपने जीवन में लाने की समझाईश दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रार्चाय श्वेता व्यास सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।