5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक अनोखा अभयारण्य चिढ़ी-खो, जहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं

अनमोल दृश्यः 175 प्रजाति के पक्षियों का यहां बसेरा, स्थलों को संरक्षण की जरूरत, शहर का विकास हो और रोजगार के अवसर बढ़ें

3 min read
Google source verification
chidi1.png

CHIDIKHO WILD LIFE SANCTUARY

नरसिंहगढ़। शहर को पर्यटन का दर्जा दिलाने पत्रिका के अभियान को शहरवासियों का समर्थन मिल रहा है। इसको लेकर नागरिकों के कई सुझाव भी सामने आ रहे हैं। नगर के अधिवक्ता राजेन्द्र रघुवंशी ने ऐतिहासिक किले के संरक्षण के लिए किला बचाओ समिति गठित करने के साथ पहले इम्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किए जाने की बात कही।

रिटायर्ड शिक्षक महेश अग्रवाल ने प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर कदम उठाए जाने की बात कही। अधिवक्ता सरोज कुमार द्विवेदी ने कलेक्टर महोदय के माध्यम से पर्यटन का प्रस्ताव शासन को भिजवाए जाने संबंधी सुझाव दिया है। गौरतलब है कि पत्रिका अभियान से जुड़कर नागरिक लगातार इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है। चिढ़ी खौ अभयारण्य वन क्षेत्र भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां मौजूद चिड़िया के आकार की झील के किनारे सुबह-शाम के अद्भुत नजारों का दृश्य बेहद मनोहारी होता है।

चिढ़ी खो की जानकारी

प्रकृति को करीब से जानने के लिए प्रतिदिन यहां सैलानी पहुंचते है। अभयारण्य में 175 तरह के पक्षी पाए जाते है वहीं इस जंगल में तेंदुआ, सियार, हायना, चीतल, सांभर नीलगाय , चिंकारा जेसे वन्य प्राणी भी निवास करते है। यहां आने वाले पर्यटन पैदल ट्रेकिंग भी करते है। सैलानियों के लिए यहां की पहाड़ियों पर टॉवर भी बनाए गए है, जहां से प्रकृ ति के अनमोल दृश्य को देखकर लोगो को असीम शांति का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ेंः

मध्यप्रदेश का अनोखा पर्यटन स्थल, इसे कहते हैं 'मालवा का कश्मीर'
यह है विश्व का तीसरा हिंगलाज मंदिर, इस पहाड़ी पर है प्राचीन शैलचित्र
नरसिंहगढ़ः धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, लाखों लोगों की जुड़ी है आस्था
sanka shyam ji temple: यहां की खूबसूरती की खबर लगते ही बादशाह अकबर भी हो गए थे हैरान

जिलेभर में पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र हमारा शहर है, क्योंकि यहां पर्यटन की विस्तृत श्रंखला है। इन्हीं को निहारने बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते है। बारिश में तो पर्यटन स्थल पर्यटकों से शुमार रहते है, लेकिन वर्तमान में इन स्थलों को संरक्षण की जरूरत है, जिसके लिए शहर को पर्यटन का दर्जा दिया जाना चाहिए। मुहिम से जुड़कर हम भी शासन से यही मांग करते है।

-ममता इंदौरिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

नगर नरसिंहगढ़ को पर्यटन स्थल दर्जा दिलाने शासन प्रशासन के सहयोग से इसे पूरा करने के लिए ढृढ़ संकल्पित है। हमारे शहर और आसपास क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में संभावनाएं निहित है। नगर को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विचार अभिव्यक्ति, धर्म उपासना, धार्मिक स्थल, प्राकृतिक मनोहर दृश्य के लिए जाना जाता है। हम सभी पत्रिका मुहीम का पूर्ण समर्थन करते है।

- भूपेन्द्र मिश्रा, गायत्री परिवार नरसिंहगढ़

पत्रिका ने जो अभियान छेड़ा है। उसके लिए हम हाल ही में हुए छात्र सम्मेलन में भी प्रस्ताव पारित कर यह मांग रख चुके है। शहर को पर्यटन का दर्जा मिले, यहां की धरोहरे व्यवस्थित हो। इसके लिए जिलेभर के युवाओं को आगे आकर इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। एक अच्छी सोच के साथ शुरू हुआ यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।

- अमन व्यास, जिला संयोजक अभाविप राजगढ़

मालवा का कश्मीर हमारा शहर नरसिंहगढ़ अपने अंदर पर्यटन को समेटे हुए है। यहां ऐसी धरोहरे है, जो कही भी देखने को नही मिलती है। प्राचीन शिल्प कला और इंजीनियरिंग सेे विकसित किला, जलमंदिर जेसी विरासते आज के दौर में भी बनना मुश्किल है, लेकिन वर्तमान में अनदेखी के शिकार इन विरासतों को बचाने पत्रिका के अभियान से जुड़कर प्रत्येक नागरिक को इस मुहिम में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

- सत्येंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष भाजपा नरसिंहगढ़

यह शहर हमारा है। यहां की धरोहरें भी हमारी है और इन धरोहरों का संरक्षण भी हमारा पहला कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान में शासन के सहयोग भी जरूरी है, इसलिए शहर को पर्यटन दर्जा दिलाने पत्रिका द्वारा शुरू किए इस अभियान को आगे बढ़ाने सभी नागरिक मिलकर काम करें। तभी पर्यटन मानचित्र पर हम हमारे शहर को देख सकेंगे।

- रईस खान शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंहगढ़

नगर को पर्यटन स्थल घोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि यहां पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। सभी नगरवासी चाहते है कि हमारे शहर का विकास हो और यहां रोजगार के अवसर बढ़े, लेकिन अन्य चीजों से भले ही हम पीछे है, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से बहुत आगे, इसलिए सभी नागरिक पत्रिका मुहिम से जुड़कर अभियान को आगे ले जाए, ताकि हमार शहर पर्यटन घोषित हो सके।

- नरेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरसिंहगढ़