7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित की शादी में DJ बजता देख भड़के दबंग, दूल्हे के घर पर बरसाए पत्थर, खाना फेंका और टेंट भी गिरा गए

गांव के दबंग शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने पर नाराज हो गए थे। दबंगों ने दूल्हे की शादी का टेंट तो तोड़ा ही खाना भी फेंक दिया। इससे भी उनकी नाराजगी शांत नही हुई तो उन्होंने दलित परिवार के घर पर पत्थर भी बरसा दिए।

3 min read
Google source verification
News

दलित की शादी में DJ बजता देख भड़के दबंग, दूल्हे के घर पर बरसाए पत्थर, खाना फेंका और टेंट भी गिरा गए

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दलित परिवार के घर चल रहा शादी समारोह पर खुशियों के बीच उस समय ग्रहण लग गया जब दबंगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। गांव के दबंग शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने पर नाराज हो गए थे। दबंगों ने दूल्हे की शादी का टेंट तो तोड़ा ही खाना भी फेंक दिया। इससे भी उनकी नाराजगी शांत नही हुई तो उन्होंने दलित परिवार के घर पर पत्थर भी बरसा दिए। हमले के दौरान आयोजन में आए 6 लोग घायल हो गए।

बता दें कि, मामला राजगढ़ जिले के माचलपुर गांव का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही, धरपकड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद दूल्हे की बारात भी पुलिस के पहरे में निकाली गई।


दूल्हे के दोस्तों ने बजाया डीजे तो दबंग हो गए नाराज

राजगढ़ के कचनारिया गांव में हरिजन बस्ती के निवासी राजेश अहिरवार की शादी थी। शनिवार को राजेश का जुलूस और खाने का समारोह था। रविवार रात को बारात निकलनी थी। लेकिन उससे पहले ही शनिवार देर रात दूल्हे के दोस्तों ने डीजे बजा दिया। थोड़ी देर बाद गांव के कुछ दबंग वहां आ गए और डीजे बंद करने पर अड़ गए। दूल्हे के परिजन ने जब उनकी बात मानने से इंकार किया तो दबंगों ने मारपीट शुरु कर दी। इससे भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दबंगों ने समारोह में लगा पंडाल ही गिराकर खाना फैंक दिया। गांव के एक शख्स ने बताया कि, गांव में किसी भी दलित को किसी भी शुभ मौके पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें- गांव में चल रहा था बाल विवाह, पीछे से पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम


पुलिस आई तो भाग निकले दबंग

हंगामा बढ़ता देख शादी में आए मेहमान और हलवाई सहित कई लोग भाग गए। अफरा-तफरी मचने पर दबंग पथराव करने लगे। इसमें 6 लोग घायल हो गए। दलित परिवार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। हालत की गंभीरता समझ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ये देख अधिकतर दबंग फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- बीच बाजार महिलाओं को छेड़ रहे थे बदमाश, टोकने पर पकड़ा पुलिसकर्मी का कॉलर, फिर शुरु हुई देदनादन


38 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस बल ने दबंगों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस धरपकड़ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह 4 थानों के पुलिस बल ने दूल्हे का डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान दूल्हा घोड़ी पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो लेकर बैठा था। वहीं, भीमसेना के कार्यकर्ता और परिजन डीजे पर नीले झंडे लेकर जमकर नाचे।

कटनी में टनल निर्माण कार्य के बीच बड़ा हादसा, देखें Video